फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का पहला गारबेज कैफे, जहां एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा भर पेट खाना

Wed, 25 Dec 2019 08:45 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंबिकापुर में भी है गारबेज कैफे - फोटो : Social Media
अगर आप नई दिल्ली के नजफगढ़ जोन में रहते हैं और आपके घर में या आसपास प्लास्टिक का कचरा भी है तो आप इस कचरे के बदले में बेहतर ब्रेकफास्ट और लंच कर सकते हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नजफगढ़ जोन में ऐसी अनोखी मुहिम शुरू की है कि एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले लंच व डिनर और ढ़ाई सौ ग्राम प्लास्टिक कचरे के बदले ब्रेकफास्ट की सुविधा शुरू की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
गारबेज कैफे - फोटो : Social Media
नजफगढ़ जोन में इस योजना के तहत द्वारका के वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में गारबेज कैफे की शुरूआत की गई है। इस कैफै पर लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी, लेकिन यहां पर खाना खाने के लिए लोगों के प्लास्टिक का कचरा बदले में देना होगा। इस योजना के तहत जो लोग पानी की सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक कैन, कोल्ड ड्रिंक और प्लास्टिक का अन्य कचरा लेकर आएंगे, उनकी यहां विशेष मेहमान नवाजी होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अंबिकापुर गारबेज कैफे - फोटो : Social Media
दिल्ली में इस तरह का यह पहला गारबेज कैफे है, जिसपर प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इलाकों को प्लास्टिक का कचरा बीनने वाले लोगों के लिए भी यहां पर प्लास्टिक कचरे के बदले में भोजना की व्यवस्था है। निगम का कहना है कि किसी भी तरह का एक किलो प्लास्टिक कचरा लेकर आने वाले लोगों को एक समय का लंच या डिनर दिया जाएगा। 

 

4 of 5
प्लास्टिक कचरे के बदले खाना
इसके साथ ही अगर कोई 250 ग्राम प्लास्टिक कचरा लेकर आएगा तो वह यहां नाश्ता कर सकता है। यहां सुबह, दोपहर और रात्रि तीनों समय लोगों के लिए यह गारबेज कैफे खुलेगा। दिल्ली को प्लास्टिक के प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए यह पहल की गई है। एसडीएमसी की कोशिश है कि ऐसे प्रयासों के जरिए इलाकों से प्लास्टिक के कचरे का एकत्रित करके उसका निस्तारण किया जा सकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लास्टिक कचरे के बदले खाना - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इस योजना को लागू करके लोगों को गारबेज कैफे की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि नजफगढ़ जोन के अन्य वार्डों में यह योजना जल्द ही लागू हो सकती है। गारबेज कैफे का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के बारे में जागरूक करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें