फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर और..., सामने आया आग लगने का कारण, इसलिए मिनटों में ही लपटों में घिरी इमारत

Wed, 18 Mar 2026 03:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के पालम में आग लगने का कारण सामने आया गया है। अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में लगे सोलर पैनल के नीचे लगे बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने आग की चिंगारी को भड़काया। 
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के नौ सदस्यों की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना में तीन मासूम बच्चों सहित कुल नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से दो ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगा दी थी। 

घटना का भयावह मंजर
यह दुखद हादसा पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट में स्थित पांच मंजिला इमारत में तड़के लगभग 6:40 बजे हुआ। इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर एक कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार रहता था। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Delhi Fire News - फोटो : अमर उजाला
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार में ढक गई। सुबह के समय जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना सुबह 7:04 बजे पालम गांव थाने को मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर, दमकलकर्मियों ने सात घायलों को, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

4 of 10
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने के शुरुआती दौर में अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदने वाले दो लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद, नौ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति
इस भीषण अग्निकांड में मारे गए लोगों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन लड़कियां (15 और 6 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, अनिल (32) और एक दो वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। सचिन (29) को 25 प्रतिशत जलन के साथ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 
विज्ञापन

6 of 10
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर लगभग 30 फायर टेंडर, 11 एंबुलेंस, पुलिस बल, BSES, एयर फोर्स पुलिस और NDRF के कर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे रहे। दमकलकर्मियों को संकरी गलियों के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

7 of 10
दीवार तोड़ते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आग के संभावित कारण और बचाव पर उठते सवाल 
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में लगे सोलर पैनल के नीचे लगे बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने आग की चिंगारी को भड़काया। इसके अलावा, कॉस्मेटिक शोरूम में मौजूद थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर, नेल पॉलिश अन्य ज्वलनशील उत्पादों ने आग को तेजी से फैलने में 'घी' डालने का काम किया।

8 of 10
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
इस दुखद घटना में अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दमकल विभाग की हाइड्रोलिक लिफ्ट लगभग आधे घंटे तक काम नहीं की, जिससे बचाव अभियान में महत्वपूर्ण देरी हुई। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर घटनास्थल पर पहुंच जाती, तो शायद अधिक जानें बचाई जा सकती थीं। फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में लगभग 30 मिनट की देरी हुई, जो इस तरह की आपातकालीन स्थिति में काफी लंबा समय होता है।

9 of 10
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
राजनीतिक जुड़ाव और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति
जानकारी के अनुसार, आग से प्रभावित इमारत के मालिक राजेंद्र कश्यप आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और स्थानीय राम मार्केट के प्रधान भी थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

10 of 10
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पालम क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आवासीय भवन में आग लगने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें