दिल्ली के राजा गार्डन स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने के मामले में पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मानस महाजन के रूप में हुई है। क्राइम टीम और एफएसएल को शोरूम में अग्निशामक यंत्र न के बराबर मिले हैं।
दिल्ली के राजा गार्डन स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। करीब डेढ़ माह पहले भी शॉर्ट सर्किट से यहां पर आग लग गई थी। उस समय कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र के जरिये तुरंत ही आग पर काबू पा लिया और उसे आग बढ़ने से रोक लिया था। इस हादसे से भी मालिक मानस महाजन ने कोई सबक नहीं लिया।
शोरूम और गोदाम में जरूरत से ज्यादा सामान होने के बाद भी वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। आयुषी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने कई बार घर में शिकायत की थी कि शोरूम में घुटन होती है। उसने परिवार से नौकरी छोड़ने के लिए कहा था लेकिन आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने कुछ और दिन नौकरी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
2 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बाकी दूसरे कर्मचारियों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। पुलिस एक-एक कर सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज करने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान और लापरवाही की बात सामने आती है तो मामले में और धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 16
हादसे में मृतिका अमनदीप कौर के पिता जगजीत सिंह, साथ में अमनदीप के भाई और पिता जगजीत के दोस्त व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद अकेली कमाने वाली थी पायल
वर्ष 2024 में एक नवंबर को पायल के पिता जीवन लाल की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझता रहा। इस बीच करीब डेढ़ माह पहले पढ़ाई के दौरान ही पायल ने महाजन शोरूम में नौकरी शुरू कर ली थी।
4 of 16
मृतक युवती पायल की मां शवगृह के बाहर बेसुध हालत में परिजनों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
उसकी सैलरी से ही घर का खर्च चलने के अलावा बहन की पढ़ाई और बीमार बहन का इलाज हो रहा था। अब अचानक पायल की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया है। परिवार को चिंता सता रही है कि आगे घर का खर्च कैसे चलेगा। घर में सबसे छोटी होने के बाद भी वह परिवार को पाल रही थी।
विज्ञापन
5 of 16
मृतक युवती अमनदीप के पिता जगजीत सिंह शवगृह के बाहर आंखों में आंसू लिए भावुक हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
पायल की मां प्रेमा देवी तो रोते-रोते बार बेहोश हुए जा रही थी। मोर्चरी में वह अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की जिद कर रही थीं। पायल के मामा विजय कुमार ने बताया कि परिवार मंगोलपुरी में रहता है। पायल के परिवार में मां प्रेमा देवी के अलावा दो बड़ी बहनें वंदना और अर्चना हैं। इनका एक बड़ा भाई ब्रिजेश परिवार से अलग नोएडा में रहता है। पिता जीवन लाल छोटा-मोटा काम करते थे।
विज्ञापन
6 of 16
शव गृह के बाहर परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी छोड़कर एलएलबी करना चाहती थी आयुषी
सोमवार शाम 6.30 बजे आयुषी के घर पर शोरूम के चार कर्मचारी पहुंचे। इन लोगों ने परिजनों को बताया कि शोरूम में ब्लास्ट हो गया है और आयुषी बुरी तरह जख्मी हो गई है। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह सुनते ही परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर बेटी की मौत का पता चला।
विज्ञापन
7 of 16
मृतका अमनदीप कौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेजुएशन के बाद करीब डेढ़ साल पहले आयुषी ने महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में सेल्स टीम लीडर की नौकरी शुरू की थी। आयुषी ने परिवार से कई बार नौकरी छोड़कर एलएलबी करने की बात की थी। बेटी की मौत के बाद पिता संजय गुप्ता एकदम सदमे में आ गए।
8 of 16
राजौरी गार्डन में हादसे में मृतिका अमनदीप के पिता जगजीत सिंह, साथ में अमनदीप के भाई और पिता के दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचने किसी ने बेटी का शव नहीं दिखाया। पोस्टमार्टम से पहले ही पहचान करने के लिए शव उनको दिखाया गया। आयुषी के ताऊ राजेश गुप्ता ने बताया कि परिवार नांगलोई में रहता है। परिवार में पिता संजय गुप्ता, मां रेनू और छोटा भाई आदित्य व बहन नैना है। भाई-बहनों में आयुषी सबसे बड़ी थी।
9 of 16
राजौरी गार्डन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुए हादसे में मृतका अमनदीप कौर के पिता जगजीत सिंह बिलखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
रवि छह साल से कर रहा था नौकरी
रवि की मौत के बाद उसके पिता अशोक कुमार गुमसुम मोर्चरी में बैठे हुए थे। बेटे की मौत का सदमा उन पर हावी दिख रहा था। रवि के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार के अलावा एक भाई, पत्नी व दो बच्चे हैं। पिछले करीब छह साल से रवि महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम कर रहा था।
10 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मालिक गिरफ्तार, शोरूम में न के बराबर मिले अग्निशामक यंत्र
दिल्ली के राजा गार्डन स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने के मामले में पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मानस महाजन के रूप में हुई है। क्राइम टीम और एफएसएल को शोरूम में अग्निशामक यंत्र न के बराबर मिले हैं। फायर एनओसी भी नहीं थी। आग से बचाव के लिए शोरूम में मालिक की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई। शोरूम में किसी भी आपात स्थिति के समय अलग से कोई निकास या सीढि़यां नहीं थीं। ऐसे में लापरवाही की वजह से चार जिंदगियां मौत के काल में समा गईं।
11 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं। मंगलवार को मोती नगर थाना पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सभी चारों लोगों पायल, आयुषी, अमनदीप और रवि के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है।
12 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मोर्चरी में कुछ परिजनों ने मुआवजे की मांग की तो पुलिसकर्मी उनको चुप कराने लगे। परिजनों का आरोप था कि जानबूझकर उनकी मांग को दबाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सारे आरोपों से इंकार किया है। मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद टीम ने शोरूम का मुआयना किया।
13 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
वहां आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों की कोई व्यवस्था नहीं थी। शोरूम में इक्का-दुक्का जगह अग्निशामक यंत्र थे। उनका भी इस्तेमाल नहीं हुआ था। वह भी ऐसे ही मिले हैं।
शोरूम की इमारत में छत पर जाने के लिए बाहर से अलग सीढि़यां बनी हुई थीं। बाकी मालिक ने अपनी सुविधा के लिए शोरूम के भीतर से ही पहली और दूसरी मंजिल पर सीढ़ी बनाई थी। दूसरी मंजिल पर पूरे शोरूम में बाहर निकलने का एक ही रास्ता था। आग से धुआं उठा तो ऊपर चारों लोग फंस गए और उनकी मौत हो गई।
14 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोप : शव नहीं दिखाए गए
मोर्चरी में मौजूद अमनदीप के अंकल सुनील सिंगला ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना के बाद परिवार मोर्चरी पहुंचे तो उनके बच्चों के शव नहीं दिखाए गए। सभी परिजनों से सुबह सीधे मोर्चरी आने के लिए कहा। दोपहर बाद ही शव परिजनों को सौंपे गए तो उन्होंने उनकी सूरत देखी। सुनील ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि सभी बच्चे बेहद गरीब घरों के थे।
15 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
न तो शोरूम के मालिक और न ही सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनकी मदद की। परिजनों ने मुआवजे ही मांग की तो उल्टा पुलिसकर्मी परिजनों को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करने की धमकी देकर डांटने लगे। पुलिस परिवार को मीडिया से भी बात नहीं करने दे रही थी।
बता दें कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राजा गार्डन स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लग गई थी। हादसे के समय दूसरी मंजिल के गोदाम में खाना खा रहे पांच लोग वहां फंस गए। पायल, आयुषी और अमनदीप व रवि की हादसे में मौत हो गई जबकि संदीप शर्मा का सफदरजंग में इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।