फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड में चार की मौत: ये कारण बता नौकरी छोड़ना चाहती थी अमनदीप, मां ने दिवाली तक रुकने को कहा था

Tue, 19 Aug 2025 07:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन क्षेत्र में सोमवार दोपहर में तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लग गई। इसमें दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में खाना खा रही तीन युवतियों समेत पांच लोग फंस गए। एक युवक ने किसी तरह सीढि़यों से फिसलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन युवतियां व एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 14
Delhi fire - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में कैशियर की नौकरी करने वाली अमनदीप को शोरूम में घुटन होती थी। पहली और दूसरी मंजिल पर हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। उसने अपनी मां से नौकरी छोड़ने के लिए कहा था। मां ने दिवाली तक उसे रुकने के लिए कहा था। मां की बात मानते हुए अमनदीप ने नौकरी को जारी रखा।

शायद मां को नहीं पता था कि यह उसकी एक बड़ी गलती होती। शाम को शोरूम में आग लगने और बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह रोती हुई डीडीयू अस्पताल पहुंचीं। यहां बेटी का शव देखकर वह फफक-फफककर रोने लगी। वह यही कहे जा रही थी कि यदि वह बेटी की नौकरी छुड़वा देती तो शायद बेटी उनके बीच होती।
 
विज्ञापन

2 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
अमनदीप के अंकल सुनील ने बताया कि उसका परिवार रघुबीर नगर में रहता है। अमनदीप के परिवार में इनके पिता जगजीत सिंह, मां परमिंदर कौर, छोटा भाई सावन और बड़ी बहन परमजीत कौर है। पिता की करोल बाग इलाके में छोटी सी दुकान है। पढ़ाई के बाद पिछले साल अक्तूबर में अमनदीप ने कैशियर की नौकरी शोरूम में शुरू की थी।

विज्ञापन

3 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
दूसरी मंजिल पर नहीं था हवा जाने का कोई रास्ता
करीब 10 दिन पहले अमनदीप ने मां को बताया था कि उनको खाना खाने व दूसरे कामों के लिए शोरूम की दूसरी और पहली मंजिल पर जाना पढ़ता है। यहां हवा का कोई रास्ता नहीं है। उसका दम घुटता है। उसने यहां तक कहा था कि हादसे के समय यहां से बचने का कोई रास्ता नहीं होगा लेकिन मां ने बेटी को नौकरी न छोड़ने के लिए कहा था।

4 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर रवि, आयुषी और पायल के परिवार को जब हादसे की सूचना मिली तो वह भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। इनका रोते-रोते बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस से हादसे की सही से जांच करने की मांग की। पुलिस मामला दर्ज कर शोरूम मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

5 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग, दम घुटने से तीन युवतियों समेत चार की मौत
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन क्षेत्र में सोमवार दोपहर में तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लग गई। इसमें दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में खाना खा रही तीन युवतियों समेत पांच लोग फंस गए। एक युवक ने किसी तरह सीढि़यों से फिसलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन युवतियां व एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
मृतकों की शिनाख्त अमनदीप कौर (22), आयुषी (22), पायल (20) और रवि कुमार (28) के रूप में हुई है। हादसे में संदीप शर्मा (25) बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

7 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोरूम मानस महाजन का है।
 
8 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3.00 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि राजा गार्डन स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मोती नगर थाने के स्टाफ के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।

9 of 14
अग्निकांड में घायल संदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल पर आग लगी थी। इसका धुआं पूरे शोरूम में भर गया था। हादसे के समय शोरूम में 15 से 20 लोग मौजूद थे। आग लगते ही ज्यादातर लोग बाहर निकल गए जबकि कुछ लोग दूसरी मंजिल पर फंस गए। दमकलकर्मी अंदर घुसे तो वहां सीढि़यों पर एक कर्मचारी संदीप शर्मा बेहोशी की हालत में मिला जिसे अस्पताल भेज दिया गया।

10 of 14
अग्निकांड में मृतका अमनदीप की मां - फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दूसरी मंजिल पर धुआं निकलने की कोई जगह नहीं थी। दमकलकर्मियों ने दीवार तोड़कर वहां वेंटिलेशन बनाया। उसके बाद काम शुरू हुआ। दूसरी मंजिल पर पायल, अमनदीप, आयुषी और रवि अचेत हालत में मिले। 

11 of 14
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उन्हें डीडीयू और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल भेजा गया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि संदीप को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। धुएं की वजह से उसके फेफड़ों को काफी क्षति पहुंची है।
 
12 of 14
अग्निकांड में घायल संदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पांचों लोग दूसरी मंजिल पर खा रहे थे खाना
गोदाम में भारी मात्रा में टीवी, फ्रिज और अन्य सामान रखे गए थे। ग्राउंड फ्लोर से पहली और दूसरी मंजिल के लिए अंदर से ही सीढ़ियां ऊपर जा रही थी। वहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। आग लगने के समय सभी पांचों लोग दूसरी मंजिल स्थित गोदाम में खाना खा रहे थे जिसे कारण वह फंस गए।

13 of 14
राजौरी गार्डन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुए हादसे में मृतका अमनदीप कौर के पिता जगजीत सिंह बिलखते हुए - फोटो : अमर उजाला
शोरूम में काम करने वाले एक युवक ने बताया कि अमनदीप वहां कैशियर थी जबकि रवि सेल्समैन था। पायल और आयुषी भी सेल्स टीम का हिस्सा थीं। पुलिस बाकी स्टाफ से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

14 of 14
राजौरी गार्डन में हादसे में मृतिका अमनदीप के पिता जगजीत सिंह, साथ में अमनदीप के भाई और पिता के दोस्त - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।-विचित्र वीर, पुलिस उपायुक्त, पश्चिम जिला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें