फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 8 साल में सबसे ज्यादा गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा, प्रयागराज में 48.6 डिग्री पार

Fri, 31 May 2019 10:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी का असर - फोटो : पीटीआई
राजधानी दिल्ली समेत देशभर में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार 8 साल में सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रयागराज में पारा 48 डिग्री पार पहुंच गया।  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है।  दिल्ली में गर्मी ने लोगों को हाल-बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा चढ़ा, जबकि न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में पारा 46 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि दिन-रात के तापमान में कोई अंतर नहीं लग रहा है। दिल्ली में गर्मी का आलम यह है कि तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी में प्यास बुझाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने और भीषण लू चलने की आशंका जताई। दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान मौसम विभाग के पालम सेंटर पर 46.8 डिग्री रहा। लोधी रोड पर 45.0, रिज में 46.4, आयानगर में 46, अक्षरधाम 45.5, नजफगढ़ 45.2, जफरपुर 45.7 डिग्री रहा। एनसीआर के इलाके गाजियाबाद में 44.5 और फरीदाबाद में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो, 8 साल में बृहस्पतिवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। लू के वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन

3 of 7
गर्मी से बचने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
मई में मौसम का हाल
वर्ष      तापमान
2019      45
2018      44
2017      37
2016      32
2015      43
2014      44
2013      43
2012      43
2011      41
नोट : तापमान अधिकतम में है और मौसम विभाग से लिए गए हैं।

4 of 7
गर्मी से बचने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
पलवल में गर्मी का कहर लगातार जारी है बृहस्पतिवार को भी जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री  दर्ज किया गया। तपती गर्मी से लोगों का सड़क निकलना मुश्किल हो गया। पूरे दिन लोग खुद को गर्मी से बचाने को उपाय करते दिखाई दिए। महिलाएं हो या पुरुष अपने आप को कपड़ों से ढककर घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली कटने से  भी लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से गर्मी का कहर जोरों पर है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे तक तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया तथा दोपहर 12 बजे तो तापमान 46 डिग्री हो गया। इस भीषण गर्मी में लोगों का जहां सड़कों पर निकलना मुश्किल था, वहीं घरों में बिजली के कटने से बैैठना और भी दुश्वार हो गया। इतनी ज्यादा गर्मी में भी सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे बच्चों को हुई, जिनके स्कूल अभी तक खुले हुए हैं। हालांकि सरकार ने गर्मी को देखते हुए एक जून से स्कूलों के बंद करने की घोषणा कर दी है ।
विज्ञापन

प्रदेश में तपन से पारा 48 डिग्री पार, लू की चेतावनी बरकरार

6 of 7
गर्मी से बचने का प्रयास करता हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
लगातार आ रही गर्म पछुआ हवाओं से जारी तपन ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में गर्मी के तेवरों को 48 डिग्री केपार पहुंचा दिया। झुलसाती लू केथपेड़ों और आसमान से बरसती आग के बीच प्रदेश में इलाहाबाद सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 48.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बांदा प्रदेश में दूसरा ऐसा शहर रहा जहां अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौस विभाग ने शुक्रवार-शनिवार को भी प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी समेत कई इलाकों में लू का भीषण प्रकोप जारी रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मथुरा में छाता लगाकर गर्मी से बचाव करतीं सड़कों से गुजरतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तपन झुलसाती गर्मी के बीच प्रदेश में वाराणसी एपी, वाराणसी बीएचयू, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, झांसी, चुर्क, कानपुर शहर, उरई, हमीरपुर स्थानों का अधिकतम पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में तापमान ने 44 डिग्री का बैरियर लांघा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी तपन भरे तेवर ऐसे ही जारी रहेंगे। तीन दिनों बाद बिहार के आसपस सक्रिय मौसमी सिस्टम के चलते तराई केइलाकों समेत पूर्वी उप्र के कइ इलाकों में गरज-चमक केसाथ तेज अंधड़, बदली से राहत के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें