फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने चार बार फोन कर बताया- 'आपकी बेटी को मार दिया है, अब...', फिर भी अनसुना कर सो गई सास

Thu, 26 Sep 2019 12:10 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी ने पुलिस के सामने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रेमनगर मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस को अब वह चार कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं जो आरोपी आशु ने पत्नी सीमा की हत्या के बाद अपनी सास को की थी। इस बातचीत के दौरान आशु ने अपनी सास को बताया था कि उसने सीमा के साथ क्या किया है और आगे वह कैसे सीमा का शव ठिकाने लगाएगा। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना ये रही कि दामाद के मुंह से सारी बात सुनकर भी सीमा की मां को यही लगता रहा कि दामाद मजाक कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आशु ने वारदात वाली रात 9 बजे से लेकर आधी रात तक अपनी सास को चार बार फोन किया था। पहली बार फोन कर उसने बताया था कि, 'मैंने सीमा का कत्ल कर दिया है क्योंकि वह अब भी मुझे धोखा दे रही थी।' हालांकि इस बात को आशु की सास ने मजाक में लिया और सो गईं। इस बातचीत के दौरान आशु की सास ने यह भी कहा था कि अच्छा अगर तुमने मार दिया है तो अब तुम क्या कर रहे हो और आगे क्या करोगे। तब आशु ने बताया था कि अब वो सीमा के शव के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाल देगा।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस पूरे मामले में शामिल आशु का भाई तरुण वारदात के बाद से फरार चल रहा है। तरुण ही शव को काटने के लिए हथियार लाया था और फिर आशु के साथ मिलकर सीमा के शव 6 टुकड़े कर नाले में और सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। जबकि आरोपी पति ने हत्या के बाद रविवार सुबह 11 बजे थाने गया और पत्नी सीमा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया था। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि सीमा को मारने और उसके टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डालने सहित पूरे घटनाक्रम की बात उसने फोन पर बताई थी। पुलिस के मताबिक शरुआत में आशु ने तरुण की भूमिका को छिपाया था। लेकिन जब घर से आशु का मोबाइल मिला तो इस बात खुलासा हुआ। 

4 of 6
शव के टुकड़े निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जब आशु ने पहली बार सास को फोन किया तो उसने अपनी सास से कहा कि उसने सीमा को मार दिया है। क्योंकि वह उसे काफी समय से धोखा दे रही थी। बातचीत में पता चलता है कि इस दौरान उसकी सास ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बल्कि बात को गंभीरता से लेने की बजाय वह पूछती रही कि उसने सीमा की हत्या कैसे की है और वह आगे क्या करेगा। इसके बाद आशु ने कहा कि अब वह उसके शरीर के टुकड़े कर देगा और सेप्टिक टैंक में डुबो देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आशु की सास उससे बात करने के बाद सो गईं। इसके बाद आशु ने तरुण को बुलाया और उसकी हत्या के बारे में बताकर शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी। तरुण बाजार से चाकू लेकर आया और सीमा के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाल दिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों भाइयों ने हत्या की जगह को साफ किया और खून से सने अपने कपड़े धोकर स्नान भी किया। पुलिस के मुताबिक आशु ने एक बार फिर अपनी सास को फोन किया और कहा कि उसने तरुण की मदद से सीमा के टुकड़े कर फेंक दिए हैं। हालांकि इस बार भी महिला ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव के एक दर्जन टुकड़े करने के बाद घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिए। रविवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से हत्या की बात कबूल की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें