फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी, जो पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया को दे रहे कड़ी टक्कर

Tue, 11 Feb 2020 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मनीष सिसोदिया को पछाड़ बढ़त बनाए हुए हैं रविंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में नंबर दो माने जाने वाले दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया जिस तरह पटपड़गंज विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं, वह कई लोगों को हैरान कर रहा है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने रविंद्र सिंह नेगी को मैदान में उतारा है। रविंद्र नेगी शुरुआती रुझानों से ही मनीष सिसोदिया से बढ़त बनाए हुए हैं। जानिए कौन हैं रविंद्र नेगी....

विज्ञापन

2 of 5
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
अगर इस सीट पर रविंद्र नेगी जीतती है तो यह न सिर्फ उनके लिए बड़ी जीत होगी बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा। दिल्ली सरकार अपने सभी कामों में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कामों को सबसे ऊपर रखती है। मनीष सिसोदिया आप सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। बता दें कि मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर देने वाले रविंद्र नेगी 43 वर्ष के हैं।
विज्ञापन

3 of 5
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
रविंद्र नेगी स्नातक हैं और पेशे से व्यवसायी है। उनके चुनावी हलफनामे में दर्ज है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। साथ ही उनकी देनदारियां भी शून्य हैं।

4 of 5
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविंद्र नेगी की चल संपत्ति ₹ 3,760,000 की है। वहीं उनकी अचल संपत्ति ₹ 17,000,000 की है। उनकी कुल संपत्ति ₹ 20,000,000 की है और कुल आय ₹ 1,000,000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस क्षेत्र में उत्तराखंडी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जबकि यूपी-बिहार के रहने वाले वोटरों की तादाद दूसरे नंबर पर है। ऐेसे में अगर यहां से मनीष सिसोदिया की हार होती है तो यह फैक्टर प्रमुख होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें