दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरने जामनगर हाउस पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान केजरीवाल को टोकन नंबर 45 दिया गया जिसको लेकर वे घंटों इंतजार करते रहे। इस इंतजार को लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया- "कोई बात नहीं है। उनमें से कई पहली बार फाइल कर रहे हैं। वे गलतियां कर सकते हैं। हमने भी पहली बार गलती की थी। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे इंतजार करने में मजा आ रहा है। वे भी मेरे परिवार का हिस्सा हैं।" केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने खूब चुटकी ली। एक आरती नाम की महिला लिखती हैं, उफ्फ्फ आपियंस की धड़कन रुकी है और अरविंद केजरीवाल को मजा आ रहा है।
आगे पढ़ें सभी ट्वीट्स...