कांग्रेस
- फोटो : social media
कांग्रेस ने छह विधायकों को मैदान में उतारा
पिछले विधानसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस ने इस बार छह उन विधायकों को टिकट दिया है जिन्होंने 1993 में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने कृष्णा नगर से डॉ. एके वालिया, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, ओखला से परवेज हाशमी, सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद और विकासपुरी से मुकेश शर्मा को मैदान में उतारा है। हालांकि इस बार इन दिग्गजों की राह आसान नहीं है, इन्हें जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।