फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के मतदाताओं में जबरदस्त जोश, धरनास्थल हो गया खाली, देखें तस्वीरें

Sat, 08 Feb 2020 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
delhi election - फोटो : पीटीआई
पिछले 54 दिन से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा था, वैसा कुछ चुनाव के दिन देखने को नहीं मिला है। आज शाहीन बाग धरनास्थल लगभग खाली है और शाहीन बाग व जामिया क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में आप खुद ही देखें कैसा है आज शाहीन बाग और जामिया का हाल...
विज्ञापन

2 of 8
delhi election - फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे। 
विज्ञापन

3 of 8
delhi election - फोटो : अमर उजाला
सतर्कता बरतते हुए चुनाव आयोग ने यहां की पांच सीटों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ दिख रही है। इन इलाकों में मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ है कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई। बाकी बूथों पर भी भारी संख्या में मतदाता नजर आ रहे हैं।

4 of 8
delhi election shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
यहां भारी संख्या में महिला और पुरुष मतादाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके अलावा यहां वृद्ध वोटरों की भी अच्छी-खासी संख्या है। मालूम हो कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
delhi election shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
वोटिंग के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं और यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
delhi election shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना हो गई थी, जिसके बाद माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया था। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा है।
विज्ञापन

7 of 8
delhi election shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन वाले इलाकों में विशेष सतर्कता
सीएए के विरोध में शाहीन बाग समेत कुल 16 जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। इसे देखते हुए मतदान के दिन विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदर्शन वाले इलाकों से गुजरने वाले वाहनों को बैरिकेड पर रोककर सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस इलाके में पैदल गश्त कर रही है। शाहीन बाग, खुरेजी, तुर्कमान गेट, निजामुद्दीन, जाफराबाद सहित कई दूसरे इलाकों में सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। शनिवार को मतदान को देखते हुए इन इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है। यहां पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
शाहीन बाग वाली दादी ने दिया वोट - फोटो : अमर उजाला
किसी पर भी शक होने पर पुलिस रोककर जांच कर रही है। जामिया मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि वहां एक बार गोली चल चुकी है। पुलिस को आशंका है कि मतदान के वक्त अराजक तत्व माहौल खराब करने के लिए उपद्रव कर सकते हैं। इसलिए पुलिस कोई चूक बरतना नहीं चाहती है। इसके अलावा, तुर्कमान गेट पर भी पुलिस हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने प्रदर्शनों के आयोजकों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें