फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश: जगह-जगह कॉलोनियों में जलभराव, बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों की खोली पोल

Thu, 14 Aug 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में जलभराव से जीवन अस्त व्यस्त - फोटो : PTI
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को तरबतर कर दिया। इससे ज्यादातर मुख्य सड़कों के साथ आवासीय कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया। नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। यही नहीं, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में स्कूल जाते बच्चों और दफ्तर के लिए से घर जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो जलभराव इतना था कि लोग कमर तक डूबते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, जश्न-ए-आजादी पर भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : फाइल फोटो
मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 79.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में 79.4, लोधी रोड में 66.8, आया नगर में 66, पूसा में 49, पालम में 45, रिज में 37.2, राजघाट में 30.8 और नजफगढ़ में 24.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में जगह जगह जलभराव - फोटो : PTI
बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 79 फीसदी रहा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा। 17 से लेकर 19 अगस्त तक के दौरान दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रुक रुक कर फुहारें पड़ने का क्रम देखा जा सकता है।

4 of 6
बारिश के कारण लगा भीषण जाम - फोटो : PTI
जाम ने छुड़ाए लोगों के पसीने
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण जाम ने पसीने निकाल दिए। जलभराव के कारण मुख्य मार्गों समेत सबसे कॉलोनियों में लंबा जाम लग गया। लोग डेढ़ से दो घंटे तक फंसे रहें। किसी तरह लोग कॉलोनियों के जाम से निकले तो मेन रोड के जाम पर फंस गए। मुख्य सड़कों पर तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। एम्स फ्लाईओवर से साउथ एक्सटेंशन लूप, मूलचंद अंडरपास, पूरा एमबी रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, तुगलकाबाद, ओखला अंडरपास, जीजीआर-जीडीआर, संजय टी पाइंट, एनएसजी रोड, आजाद चौक अंडरपास, रामबाग रोड, रानी झांसी रोड, बर्फखाना, पुल मिठाई, भाईगिरी मार्ग, न्यू रोहतक रोड, करोल बाग, आनंद पर्वत, पंजाबी बाग, सरायरोहिल्ला, अशोक मेन पार्क मेट्रो स्टेशन, पंजाबी बाग रोड, जीटीके डिपो, जहांगीरपुरी, आर्दश नगर, पुराना रोहतक रोड, आश्रम से मूलचंद की तरफ, शक्ति नगर एनएच-9 व 8 और वसंत विहार समेत मार्गों पर दोपहर तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

5 of 6
जलभराव - फोटो : PTI
जहांपनाह पार्क के सामने नाव चलाई
जहांपनाह व डान वास्को स्कूल के सामने वाली रोड पर करीब आधा मीटर से पौना मीटर तक पानी जमा हो गया था। यहां पर एक व्यक्ति नाव चलाता हुआ नजर आया। लोग उसकी उसकी वीडियो बनाते रहे। बारिश होने से बृहस्पतिवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर आधा मीटर तक पानी भरा था। ग्रेटर कैलाश-एक व दो, चितरंजन पार्क, कालकाजी, गोविंदपुरी, मयूर विहार, सीरिफोर्ट रोड, हौजखास और मालवीय नगर, साकेत, दिल्ली कैंट व तिलक नगर आदि जगहों पर कॉलोनियों व रोड पर जलमग्न दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, वार्षिक औसत चार महीने पहले ही पार
लगभग सूखे की स्थिति में शुरू हुए इस साल में दिल्ली ने अब अपनी वार्षिक औसत वर्षा को पार कर लिया है, जबकि अभी चार महीने से अधिक समय बाकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर में कुल वर्षा 818.1 मिमी तक पहुंच गई, जो वार्षिक औसत 774.4 मिमी से अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इससे अगस्त की कुल बारिश 254.8 मिमी हो गई, जो सामान्य मासिक औसत 233.1 मिमी से अधिक है। बृहस्पतिवार की बारिश के साथ 2025 के लिए दिल्ली की संचयी वर्षा 818.1 मिमी तक पहुंच गई , जो पहले ही राजधानी के वार्षिक औसत से अधिक है और 2021 के बाद से इस तरह का सबसे तेज क्रॉसओवर है। यह रुझान उल्लेखनीय है क्योंकि 2025 के पहले चार महीनों में मात्र 10.5 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि, मई के बाद से राजधानी में 800 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है और तब से हर महीने अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है।

विशेष रूप से मई ने 186.4 मिमी के साथ अब तक की सबसे अधिक बारिश का नया रिकॉर्ड बनाया, जो सामान्य 30.7 मिमी से छह गुना अधिक है। जून में 107.1 मिमी बारिश हुई, जो इसके दीर्घकालिक औसत (एलपीए) 74.1 मिमी से लगभग 45 प्रतिशत अधिक है, जबकि जुलाई में 259.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 209.7 मिमी के एलपीए से 24 प्रतिशत अधिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें