दीपावली पर रातभर हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह राजधानी की आबोहवा में साफ दिखाई दिया।
- फोटो : भूपिंदर सिंह
आंकड़ों में विसंगति और आरोप
सोमवार सुबह 8 बजे आधिकारिक एक्यूआई 370 था। वहीं, स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी मंच आईक्यूएयर ने 245 एक्यूआई दर्ज किया। एक्यूआई.इन ने दिल्ली में 637 एक्यूआई दर्ज किया, जिसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया। इस मंच ने दिवाली के बाद शहर का एक्यूआई 2,283 तक पहुंचने की रिपोर्ट दी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर "डेटा धोखाधड़ी" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण के स्तर को कम दिखाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर कर रही है।