सुनीता ने ट्वीट में एलजी पर जो आरोप लगाए हैं, उनमें पहला आरोप अपनी बहन को परेशान करने का है। उनकी बहन के पति सुरेंद्र बंसल पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार थे। उनकी फर्म पर मई 2017 में 6 करोड़ के फर्जी बिल देने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी दिन दिल का दौरा पड़ने से सुरेंद्र की मौत हो गई थी। 10 मई को सुरेंद्र के बेटे विनय को इसी केस में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तबसे ये मामला चल रहा है।