फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुआ सीएम केजरीवाल का लोकपाल बिल, जगह-जगह पोस्टर लगाकर हो रही तलाशी

Sat, 09 Jun 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal poster
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन जनलोकपाल मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जहां विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं सत्ता पक्ष ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। इस बीच दिल्ली में जगह-जगह जनलोकपाल को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ पोस्टर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal poster
इस पोस्टर में आप सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूछा गया है- 'केजरीवाल जी का जनलोकपाल बिल कहीं खो गया है...मिले तो क्रांतिकारी सीएम को पहुंचा दें।' 
विज्ञापन

3 of 5
arvind kejriwal
जानकारी के मुताबिक, जनलोकपाल के मुद्दे पर अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल का पोस्टर जारी करके दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पोस्टर में जनलोकपाल बिल की फाइल के मिसिंग होने को मुद्दा बनाया गया है। पोस्टर के सबसे ऊपर लिखा गया है- 'गुमशुदा की तलाश'

4 of 5
arvind kejriwal
पोस्टर में कटाक्ष करने के अंदाज में यह भी लिखा गया है- 'जनलोकपाल मिले तो विधानसभा के पते पर मत पहुंचाइगा...सीएम साहब विधानसभा नहीं आते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arvind kejriwal
पोस्टर के मुताबिक, अकाली विधायक ने सवालिया लहजे में कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी सरकार लगातार झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार चुनकर आई है अब उसी जनलोकपाल बिल को केजरीवाल सरकार ने गुम कर दिया है, इसलिए यह पोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें