फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव मामला : अमानतुल्लाह-जारवाल के बाद अब इन 3 विधायकों की हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
आम आदमी पार्टी (आप) बेशक दिल्ली पुलिस की छापेमारी को सियासी साजिश का हिस्सा बता रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के स्टाफ की तरफ से सहयोग न मिलने पर उन्हें मुख्यमंत्री आवास जाना पड़ा। जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की दरकार थी। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
विज्ञापन

2 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
इसकी मांग भी तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी से की गई। लेकिन शुक्रवार को उन्हें फुटेज नहीं मिला। जबकि मीडिया में लीक किए गए फुटेज में छेड़छाड़ की आशंका दिख रही थी। इसी वजह से पुलिस टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

3 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के 164 के बयान से साफ हो गया है कि मुख्य सचिव के साथ रात करीब 12 बजे मारपीट की गई। इस मामले में मुख्य सचिव ने पहले ही मामला दर्ज करा रखा है। पुलिस को अब जांच आगे बढ़ानी थी। इसके लिए घटनास्थल से जुड़े सबूतों की जरूरत थी। इसमें सबसे अहम सीसीटीवी फुटेज था। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि तीन दिन पहले कैमरा लगाने वाली एजेंसी पीडब्ल्यूडी से मुख्यमंत्री आवास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व डीवीआर मांगी गई थी। लेकिन छापेमारी के पहले तक इसे मुहैया नहीं कराया गया है। इसकी जगह फुटेज मीडिया में जारी कर दी गई। इससे यह साबित करने की कोशिश की गई कि अंशु प्रकाश की शिकायत झूठी है।

4 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
सीसीटीवी फुटेज में मुख्य सचिव के मुख्यमंत्री आवास से निकलने का वक्त करीब 11:38 बजे थे, जबकि एमएलसी रिपोर्ट में मुख्य सचिव को चोट लगने की बात मध्य रात्रि 12 बजे के बाद बताई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
सूत्र बताते हैं कि वीके जैन के बयान के बाद फुटेज अहम सबूत हो सकता है। लेकिन इसे पुलिस को नहीं दिया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए दिल्ली पुलिस को छापा मारना पड़ा। इसमें कोई सियासत नहीं है। वारदात स्थल का मुआयना करना जांच अधिकारी का कर्तव्य भी है और बगैर इसके जांच आगे बढ़ नहीं सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi chief secretary case - फोटो : himanshu soni
तीन विधायकों की हो सकती है गिरफ्तारी
मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन अन्य विधायकों की गिरफ्तारी संभव है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि वीके जैन के बयान व अंशु प्रकाश की शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक नितिन त्यागी व राजेश गुप्ता और विधायक अजय दत्त की भूमिका भी स्पष्ट हो रही है। तीनों पर मुख्य सचिव को धमकी देने की बात सामने आ रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें