फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजुल हत्याकांडः शुरुआत में लगा हार्टअटैक आया, अस्पताल में भी सवा दो घंटे बाद पता चला लगी है गोली

Wed, 18 Sep 2019 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rajul murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में सोमवार रात घर के सामने लूटपाट का विरोध करने पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राजुल सिंघल (45) के रूप में हुई। वारदात के समय राजुल अपने शोरूम से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवारों ने उनके साथ लूटपाट का प्रयास किया। गुत्थम-गुत्थी होने पर बदमाशों ने पीछे की ओर से उनके कंधे पर सटाकर गोली मार दी। यह सारा कुछ उनके घर के बाहर ही हुआ लेकिन उनके परिवार को शुरुआत के दो घंटे तक ऐसा लगता रहा कि राजुल को हार्ट अटैक आया है, यहां तक कि अस्पताल ले जाने के बाद भी डॉक्टरों को बहुत देर तक गोली लगने का पता नहीं चला। आगे जानिए क्यों हुआ ऐसा....
विज्ञापन

2 of 5
rajul murder case - फोटो : अमर उजाला
राजुल के चिल्लाने पर पहले बेटी आई थी बाहर
रात करीब 9.15 बजे अचानक घर के बाहर से राजुल के चिल्लाने की आवाज आई तो बेटी मुस्कान भागकर बाहर आई। राजुल जमीन पर पड़े थे। मुस्कान ने आवाज देकर अपने बड़े पापा अमित को बुलाया। परिवार के बाकी लोग भी आ गए। राजुल एक ओर गिरे हुए थे। अमित ने राजुल की पल्स की जांच की तो गड़बड़ लगी। उस समय तक राजुल की कमर से खून नहीं निकल रहा था। परिवार को लगा कि राजुल को शायद हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

3 of 5
rajul murder case - फोटो : अमर उजाला
फौरन कार से राजुल को शांति मुकुंद अस्पताल ले जाया गया, वहां पहुंचने पर भी गोली की बात साफ नहीं हुई, लेकिन तब तक राजुल की मौत हो चुकी थी। अस्पताल से 10.15 बजे राजुल की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान डॉक्टरों को 11.30 बजे पता लगा कि राजुल को गोली लगी है तो दोबारा पुलिस को गोली लगने से राजुल की मौत के बारे में बताया गया।

4 of 5
rajul murder case - फोटो : अमर उजाला
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
जिस तरह से बदमाशों ने राजुल के साथ वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को लग रहा है कि राजुल के साथ लूटपाट करने से पूर्व बदमाशों ने उसकी रेकी की। बदमाशों को अच्छी तरह से पता था कि राजुल रोज नौ और सवा नौ के बीच शोरूम से घर लौटते हैं। राजुल के पहुंचने से पूर्व ही बदमाश घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे, जैसे ही राजुल घर के सामने रुके, तो बदमाशों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी और वह फरार हो गए। पुलिस लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोण से भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajul murder case - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
राजुल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को उनके घर पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि इन कैमरों में रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है। एक अन्य मकान पर लगे कैमरे में वारदात कैद हुई। उसमें दिख रहा है कि बाइक सवार दो बदमाश राजुल से गुत्थम-गुत्थी कर रहे हैं, बाद में वह उनको गोली मारकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अन्य रास्तों पर लगी सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें