फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पढ़िए केजरीवाल सरकार के 26 प्वाइंट वाले ग्रीन बजट की सारी सौगातें

Thu, 22 Mar 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
delhi assembly - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की बजट पेश किया। जानें दिल्ली सरकार की ग्रीन बजट को लेकर 26 प्वाइंट्स..
विज्ञापन

2 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
1) दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर रियल टाइम सोर्स अपॉइंटमेंट स्टडी करेंगे।

2) ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को रोकने के लिए शहर में पहली इंवेंट्री बनेगी।
विज्ञापन

3 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
3) दिल्ली में ग्रीन कवरेज की बढ़ाया जाएगा।

4) दिल्ली से सभी कीकर के पेड़ हटा दिए जाएंगे।

5) जौनापुर, आया नगर, डेरा मंडी, बेला फार्म, गर्ही मंडी पॉकेट-ए और अलीपुर में नए वन बनाए जाएंगे। 

4 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
6) जो इंडस्ट्री पाइप्ड नेचुरल गैस पर स्विच करेगी उसको लगभग 1 लाख का प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

7) उस रेस्त्रा को सब्सीडी मिलेगी जो कोयले के टंदूर के बजाय बिजली या गैस के टंदूर का इस्तेमाल करेंगे।

8) जो अपने डीजल जनरेटर सेट को 10 केवीए के डीजल जनरेटर सेट से रिप्लेस करेंगे उनको भी सब्सीडी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
9) 1000 इंडोर डिसप्ले पैनल सरकारी बिल्डिंग के भीतर लगाए जाएंगे जो दिल्ली के वायु प्रदूषण स्तर की जानकारी देता रहेगा।

10) एक ऐसा मॉडल बनाया जाएगा जो वायु प्रदुषण की फोरकास्टिंग करेगा।
विज्ञापन

6 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
11) 1000 ऐसी बसें चलाई जाएंगी जो पूरी तरह से बिजली पर चलती हों।

12) दिल्ली में अंतिम मील कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 905 इलेक्ट्रिक फीडर वाहनों को चलाया जाएगा।

13) ई-रिक्शा सब्सीडी के लिए योग्यता मानदंड में बढ़ावा किया जाएगा।

14) दिल्ली में व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाई जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
15) सीएनजी फैक्ट्री फिटेड प्राइवेट कार खरीदने पर 50% की छूट दी जाएगी।

16) परिवहन शाखा को मजबूत बनाया जाएगा।

17) प्रदूषण नियंत्रण प्रोग्राम को मजबूत बनाने के लिए बहुआयामी पहल की जाएगी। 

8 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
18) 1000 एमडब्ल्यू के ग्रीन पावर खरीदे जाएंगे।

19) सौर ऊर्जा से चल रहे मीटरों को 3 साल का जनरेशन बेस्ड इंसेंटिव दिया जाएगा।

20) ग्रुप नेट मीटरिंग पॉलिसी लाई जाएगी जिसमें सरकारी स्कूल, मंडियों आदि में सौर ऊर्जा जेनरेशन का इस्तेमाल हो सकेगा।

9 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
21) कृषियों के भूमी पर सोलर पैनल लगाने पर इंसेंटिव दिया जाएगा।

22) सरकारी इमारतों के लिए बिल्डिंग एनर्जी एफिसिएंसी प्रोग्राम (बीप) लाया जाएगा।

23) हर नई और बड़ी इमारतों के लिए एनर्जी कंवर्जेशन बिल्डिंग कोड (ईसीबीसी) को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
delhi budget - फोटो : twitter
24) पीडब्ल्यूडी रोड पक्की की जाएगी।

25) सभी स्ट्रीट लइटों को एलईडी से बदल दिया जाएगा।

26) 16 किलोमीटर के साइकिल ट्रैक पर पाइलट प्रोजेक्ट के तहत सौर ऊर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें