फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: भीड़भाड़ वाले धर्मस्थल पर विस्फोटक लदी गाड़ी छोड़ने का था प्लान, तुर्किये यात्रा कर उमर बना कट्टर

Mon, 17 Nov 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में बम विस्फोट के मास्टरमाइंड डॉ. उमर ने दिल्ली या धार्मिक महत्व के किसी स्थान पर भीड़भाड़ वाली जगह पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी छोड़कर गायब होने की साजिश रची थी। आत्मघाती हमलावर की तलाश की साजिश जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क की जांच में एक नया खतरनाक आयाम जोड़ती है।
विज्ञापन
1 of 12
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के लाल किले पर हुए कार बम धमाका आत्मघाती हमला था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कश्मीरी फिदायीन डॉ. उमर नबी के सहयोगी साजिशकर्ता आमिर राशिद अली ने बड़े राज खोले हैं। इसके अलावा, श्रीनगर पुलिस ने डॉ. अदील राथर और डॉ. मुजफ्फर गनई सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को पकड़ा था। 

अधिकारियों ने सबूतों की कड़ियों को जोड़ते हुए बताया, डॉ. उमर ने दिल्ली या धार्मिक महत्व के किसी स्थान पर भीड़भाड़ वाली जगह पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी छोड़कर गायब होने की साजिश रची थी। आत्मघाती हमलावर की तलाश की साजिश जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क की जांच में एक नया खतरनाक आयाम जोड़ती है। 
विज्ञापन

2 of 12
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई
तुर्किये यात्रा के बाद बना था कट्टरपंथी
दानिश से पूछताछ के आधार पर अधिकारियों ने बताया, डॉ. उमर 2021 में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सदस्य डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी के साथ तुर्किये की यात्रा के बाद कट्टरपंथी बनना शुरू हुआ था। वहां दोनों जैश-ए-मोहम्मद के ओवर-ग्राउंड-वर्कर से मिले थे।
 
विज्ञापन

3 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI
20 साल पहले की योजना से बिल्कुल अलग रणनीति 
इन संदिग्धों का प्रोफाइल 20 साल पहले भर्ती आतंकियों से अलग है। 2000 के दशक की शुरुआत से 2020 तक, आतंकी संगठनों का ध्यान उन युवाओं पर था, जिनका पहले से ही आतंकी गतिविधियों से जुड़ाव था। इस अवधि में मारे गए कई आतंकवादियों ने किसी न किसी समय हथियार छोड़ दिए थे। फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गए। विभिन्न जेलों में बंद रहने के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को कट्टरपंथी बनाया गया। 
 

4 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI
शक्तिशाली विस्फोट के लिए... 40 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट का हुआ इस्तेमाल
लाल किला के पास कार धमाके में डॉ. उमर नबी ने 30 से 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया था। अभी तक की जांच में यह बात लगभग साफ हो चुकी है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि विस्फोट को शक्तिशाली बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट के अलावा कुछ दूसरे विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल हुआ है।
 
विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
अमोनियम नाइट्रेट के साथ किस केमिकल का इस्तेमाल हुआ, इसकी पड़ताल जारी है। विस्फोटक कार के पीछे के हिस्से में रखे होने की जैसी आशंका जताई जा रही थी वह जांच के बाद सच साबित हो गई है। शुरुआती जांच इशारा कर रही है कि डॉ. उमर नबी ने विस्फोट के लिए कार के बोनट में डेटोनेटर फिट किया और इसके जरिये कार के पीछे के हिस्से में रखे विस्फोटक में धमाका किया गया। 
 
विज्ञापन

6 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
जांच एजेंसियों ने पूरे एरिया का डंप डाटा पिक किया
अमर उजाला ने दो दिन पहले ही आशंका जताई थी कि पार्किंग में 3.29 घंटे रहने के दौरान उमर ने विस्फोटक तैयार किया होगा। अब उस थ्योरी को जांच एजेंसियां भी मान रही हैं और यह पता करने का प्रयास कर रही हैं कि विस्फोटक तैयार उसने अकेले किया या उसकी किसी ने मदद की। इसका पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों ने उस पूरे एरिया का डंप डाटा पिक किया है।
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच के लिए जाती टीम - फोटो : पीटीआई
  • 40 से अधिक सैंपल जांच एजेंसियों ने घटना स्थल से इकट्ठे किए, डेटोनेटर के इस्तेमाल के संकेत मिले। बोनट के अंदर डेटोनेटर के बैटरी से कनेक्शन की आशंका, घटना स्थल से कई पतले तार भी बरामद।
  • विस्फोट को शक्तिशाली बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट के साथ मिलाया गया कोई और केमिकल।
  • बम खुद तैयार किया किसी ने की मदद... इस सवाल का भी जवाब खोज रहीं सुरक्षा एजेंसियां।

8 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच के लिए जाती टीम - फोटो : पीटीआई
5000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालीं
जांच एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा के करीब 5000 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसके रूट का पता लगा लिया है। धमाके के बाद जांच दलों ने करीब 500 से 600 मीटर के दायरे में आई-20 कार के टुकड़े बरामद किए। उनकी फोरेंसिक जांच में पता लगाया जा रहा है कि किस तरह के विस्फोटक से कार के इतने छोटे-छोटे टुकड़े हुए। जांच दल की टीमें लगातार दिल्ली, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर और यूपी के अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है।
 

9 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई
नहीं हुआ बिलाल के शव का पोस्टमार्टम
लाल किला के पास हुए धमाके में मारे गए बिलाल अहमद संगू का रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल के रहने वाले बिलाल के परिजनों ने एसएसपी के जरिए दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रविवार को दिल्ली पहुंचने की बात की थी। 
 

10 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम - फोटो : पीटीआई
पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार दिल्ली नहीं आया। इस वजह से बिलाल के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। बता दें कि सामान छोड़कर लाल किला लौट रहे जुगाडु ई-रिक्शा चालक बिलाल धमाके में घायल हो गया था। बिलाल की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।

11 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
डॉक्टर उमर का शव लेने नहीं आया कोई
लाल किला के पास खुद को कार से उड़ाने वाले फिदायन आतंकी डॉ. उमर नबी के शव के कई टुकड़े मोर्चरी में रखे हैं। डीएनए से उसके शव की पहचान भी हो गई है लेकिन अब तक उसका शव लेने के लिए किसी ने दावा नहीं किया है। हालांकि सुरक्षा एजेंरिरयां उसके परिवार से लगातार पूछताछ कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

12 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
माना जा रहा है कि घटना स्थल से करीब 150 मीटर गौरी शंकर मंदिर के पास शौचालय की छत से मिला एक हाथ भी उमर का हो सकता है। उसको भी शव के टुकड़ों के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें