फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: 'सर, मेरा वेतन भेज दिया जाए, मुझे...', पैसों के लिए गिड़गिड़ाया था आदिल; रिकवर चैट से बड़ा खुलासा

Thu, 27 Nov 2025 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच कर रहे अधिकारियों को आदिल राथर की व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें वह सहारनपुर स्थित अस्पताल के कर्मचारी से अपना वेतन जल्द देने की गुहार लगा रहा है। आदिल इसी अस्पताल में काम करता था। यह चैट राथर के फोन में थी, पर इसे डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक और सफलता मिली है। एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर के एक और सहयोगी शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले से कुछ समय पहले उमर नबी को पनाह दी थी।

शोएब सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में एनआईए की गिरफ्त में आया सातवां आरोपी है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया, एजेंसी ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज के रहने वाले शोएब को उमर को लॉजिस्टिक सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
डॉ. उमर का मददगार शोएब गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उमर ने ही दस नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर बम धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक से भरी कार चलाई थी, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। एनआईए सूत्रों ने बताया कि शोएब अल-फलाह यूनिवर्सिटी में बतौर वार्ड बॉय काम करता है। आरोप है कि उसने उमर को सामान लाने-ले जाने में मदद की थी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
उमर का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
नूंह में अपनी परिचित महिला के घर डॉ. उमर को कमरा भी किराये पर दिलाया था। दिल्ली धमाके से पहले कई दिनों तक उमर इसी कमरे में ठहरा था। प्रवक्ता ने कहा, एजेंसी आत्मघाती हमले में अलग-अलग सुरागों की जांच कर रही है और इस भयानक हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए राज्यों की पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। 

 

4 of 9
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने शोएब को पहले पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। मंगलवार को जांच एजेंसी ने उसे फिर से तलब किया। इस बार पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा 
एनआईए ने शोएब को बुधवार को ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने उमर के एक अन्य सहयोगी आमिर राशिद अली की एनआईए हिरासत सात दिन बढ़ा दी। आमिर को भी एजेंसी ने कोर्ट में पेश किया था।
 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ. आदिल अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदिल और शाहीन को अल फलाह ला सकती है एनआईए
शोएब की गिरफ्तारी के बाद एनआईए आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. आदिल अहमद और डॉ. शाहीन सईद को भी जल्द ही निशानदेही के लिए अल फलाह विश्वविद्यालय ला सकती है। जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल व डॉ. उमर के बीच कई साल से दोस्ती थी। आदिल विश्वविद्यालय छोड़ने के बाद भी कई बार उमर से मिलने के लिए वहां आया था। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में वह उमर के फ्लैट में ही रुकता था।
विज्ञापन

7 of 9
डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैसों के लिए गिड़गिड़ा रहा था आदिल
जांच अधिकारियों को आदिल राथर की व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें वह सहारनपुर स्थित अस्पताल के कर्मचारी से अपना वेतन जल्द देने की गुहार लगा रहा है। आदिल इसी अस्पताल में काम करता था। यह चैट राथर के फोन में थी, पर इसे डिलीट कर दिया था। एनआईए ने यह फोन अस्पताल के कर्मचारी से बरामद किया, बाद में फोरेंसिक टीम ने डिलीट चैट को रिकवर कर लिया।
 

8 of 9
अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल में काम करता था डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चैट के अनुसार, 5 से 9 सितंबर के बीच आदिल ने अस्पताल स्टाफ को कई संदेश भेजकर रकम खाते में भेजने के लिए कहा। पहला संदेश 5 सितंबर को भेजा गया, जिसमें आदिल ने लिखा-सर, मेरा वेतन भेज दिया जाए, मुझे बहुत जरूरत है। दो घंटे बाद उसने फिर मैसेज किया, कृपया वेतन खाते में भेज दें।
 
विज्ञापन

9 of 9
मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी के इसी मकान में किराये पर रहता था डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह सितंबर की सुबह उसने फिर संदेश, सर, प्लीज पैसे भेज दें। मैं शुक्रगुजार रहूंगा। कुछ घंटे बाद फिर मैसेज भेजा। आखिरी मैसेज उसने 9 सितंबर को भेजा था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें