फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: अब सामने आया दिल्ली ब्लास्ट का मेवात कनेक्शन... यहां से चलकर धौज होते हुए राजधानी में आई थी कार

Wed, 12 Nov 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके ने फिर बेइंतहा दर्द दिया है लेकिन जैसे-जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं, गहरी साजिश के संकेत भी मिल रहे हैं। अब सामने आया है कि जिस आई 20 कार से धमाका हुआ वो मेवात से चली और फरीदाबाद आई। इसके बाद यहां धौज इलाके से होकर ही ये कार आगे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई।
 
विज्ञापन
1 of 11
delhi blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में फरीदाबाद के साथ ही मेवात कनेक्शन भी सामने आया है। जांच एजेंसियों की ओर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर कार के दिल्ली लाल किले तक पहुंचने के रूट की जांच की गई। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ये कार सोमवार को मेवात के इलाके से चली। वहां से इस कार में पुलिस से बचकर भाग रहे डॉ. उमर और उनके दो साथी सवार हुए थे। इसके बाद ये कार मेवात से आगे फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। फरीदाबाद के धौज व पाली इलाके के रूट से होकर ही ये कार आगे बढ़ी।

खास बात ये है कि धौज का ये वही इलाका है जहां पर 8 नवंबर शनिवार से जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ ही फरीदाबाद पुलिस की टीम सक्रिय थी। यहां पर ये संयुक्त टीम इसी आतंकी मॉड्यूल को लेकर रेड व सर्च अभियान चला रही थी। 
विज्ञापन

2 of 11
Delhi Blast Update - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से क्रिनकॉव (Krinkov) असाल्ट राइफल, 3 मैग्जीन, 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किए। इसके बाद रविवार 9 नवंबर को भी पुलिस ने गांव धौज से फतेहपुर तगा रोड पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास बने एक कमरे से आईईडी बनाने के लिए विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ लगभग 358 किलोग्राम (अमोनिया नाइट्रेट) व अन्य सामग्री कैमिकल, ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के सर्किट, बैटरी, वायर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मेटल सीट आदि बरामद किए। 
विज्ञापन

3 of 11
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
सोमवार 10 नवंबर की दोपहर भी संयुक्त टीम ने गांव फतेहपुर तगा स्थित डहर कॉलोनी से लगभग 2563 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। इलाके में पुलिस की बड़े स्तर पर चल रही कार्रवाई के बावजूद डॉ. उमर व उसके साथी आई 20 कार में विस्फोटक लेकर इसी इलाके से होकर गुजरे। यहां से आगे ये आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पहुंचे और वहां से दिल्ली में प्रवेश कर गए।
 

4 of 11
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
धमाके से पहले 11 घंटे तक दिल्ली के कई इलाकों में घूमती रही कार
दिल्ली दहलाने में इस्तेमाल आई 20 कार धमाके से पहले करीब 11 घंटे तक राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घूमती रही थी। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा से मिले आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाया है कि कार सुबह फरीदाबाद से निकलने के बाद शाम 6:52 बजे हुए धमाके तक किन-किन रास्तों से गुजरी थी। धमाके की कड़ियां फरीदाबाद में मिले विस्फोटक और अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉ. मुजम्मिल से जुड़ती जा रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
सूत्रों ने बताया कि कार को सबसे पहले सुबह लगभग 7:30 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर देखा गया। फिर 8:13 बजे इसने बदरपुर टोल प्लाजा पार करके दिल्ली में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:20 बजे यह ओखला औद्योगिक क्षेत्र के पास एक पेट्रोल पंप के पास से गुजरी। जांचकर्ताओं ने बताया कि दोपहर 3:19 बजे, कार लाल किला परिसर से सटे एक पार्किंग स्थल में पहुंची और करीब तीन घंटे तक वहां पर खड़ी रही।


 
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम - फोटो : पीटीआई
हमले का असली निशाना पता लगाने की कोशिश
जांचकर्ता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमले का असली निशाना कोई और जगह थी, क्योंकि कार धीमी गति से चल रही थी। एजेंसियां विस्फोट के पीछे की पूरी मंशा का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। साथ ही शामिल सभी लोगों और घटनाक्रम की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन

7 of 11
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग से निकलने के 24 मिनट बाद धमाका 
सूत्र ने बताया, शाम 6:22 बजे, कार को पार्किंग क्षेत्र से निकलकर लाल किले की ओर जाते देखा गया। सूत्रों ने बताया कि वाहन के पार्किंग क्षेत्र से निकलने के करीब 24 मिनट बाद कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। विशेषज्ञों ने अपनी जांच विस्फोट से पहले के करीब 30 मिनट पर केंद्रित रखी है। 
 

8 of 11
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दिल्ली और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है ताकि कार से जुड़ी हर जानकारी सामने आ सके।

9 of 11
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप से लिया था प्रदूषण प्रमाणपत्र 
पुलिस सूत्र ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल कार एक पेट्रोल पंप के बाहर देखी गई थी, जहां वह प्रदूषण प्रमाणपत्र लेने गई थी। सूत्र ने कहा, हमें पता चला है कि कार ने पेट्रोल पंप से प्रदूषण प्रमाणपत्र हासिल किया था ताकि सीमा के पास रोके जाने पर सभी दस्तावेज दिखा सके।
 

10 of 11
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
ऐसी साजिश
पुलिस के अनुसार, सफेदपोश आतंकी नेटवर्क धर्मार्थ कार्यों की आड़ में पेशेवर व शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से धन जुटा रहा था, जिसका इस्मेताल आतंक फैलाने में कर रहे थे। पुलिस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का मामला दर्ज करके गहराई से पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

11 of 11
धमाके से दहली दिल्ली, क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
नए विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह
लाल किले धमाके की जांच कर रहे फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया कि शवों पर स्प्लिंटर या फिर पारंपरिक विस्फोटक के ट्रेस नहीं मिले हैं और न ही कपड़ों पर इनकी पहचान हुई है। इससे प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि धमाके में संभवत कोई नया विस्फोटक पदार्थ इस्तेमाल किया गया हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें