फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कार बम ब्लास्ट: आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल के एक और ठिकाने का खुलासा, इस गांव में किराये पर लिया हुआ था कमरा

Thu, 27 Nov 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों के हाथ नई जानकारी लगी है। आतंकी डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के खोरी जमालपुर गांव में भी एक घर किराए पर लिया हुआ था। यह खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि आतंकी मॉड्यूल ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए विभिन्न स्थानों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
1 of 9
Delhi blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार बम ब्लास्ट की जांच में एक और नया खुलासा हुआ है। एनआईए की गिरफ्त में आए आतंकी मुजम्मिल के एक और ठिकाने का खुलासा हुआ है। 

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के खोरी जमालपुर गांव में भी एक घर किराए पर लिया हुआ था। मुजम्मिल ने खोरी जमालपुर गांव के पूर्व सरपंच से उसका घर कश्मीरी फलों का व्यापार करने के लिया था। NIA जब मुजम्मिल को लेकर पहुंची थी तो खोरी जमालपुर गांव के पूर्व सरपंच ने मुजम्मिल की पहचान भी की थी।
विज्ञापन

2 of 9
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित किए जाने के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं में से एक प्रमुख आरोपी, डॉ. मुजम्मिल, जो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है, से पूछताछ और उसके ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि आतंकी मुजम्मिल का फरीदाबाद में एक और ठिकाना था, जिसका खुलासा NIA की जांच के दौरान हुआ है।
 

4 of 9
डॉ. मुजम्मिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में किराए के घर का खुलासा
जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के खोरी जमालपुर गांव में भी एक घर किराए पर लिया हुआ था। यह खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि आतंकी मॉड्यूल ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए विभिन्न स्थानों का इस्तेमाल किया था।
 
विज्ञापन

5 of 9
मुजम्मिल और दिल्ली ब्लास्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शाहीन के साथ कई बार आया था मुजम्मिल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मुजम्मिल खोरी जमालपुर गांव के इस किराए के घर में ब्लास्ट केस में गिरफ्तार एक अन्य डॉक्टर, शाहीन, के साथ कई बार आया था। यह तथ्य दोनों आरोपियों के बीच गहरे संबंध और उनकी मिलीभगत की ओर संकेत करता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ. मुजम्मिल अहमद की मां अपने बेटे का तस्वीर दिखाते हुए। - फोटो : बसित जरगर
यह भी पता चला है कि मुजम्मिल ने फतेहपुर तगा गांव में विस्फोटक छिपाने से पहले, उस विस्फोटक को अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास खेतों में बने एक कमरे में करीब 12 दिनों तक छुपा कर रखा था। वह इस विस्फोटक को अपनी गाड़ी से ही उस खेत में बने कमरे तक लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
इमाम इश्तियाक ने की थी मुजम्मिल की मदद
जांच में यह भी सामने आया है कि खेत में बने कमरे में विस्फोटक रखने के लिए गिरफ्तार किए गए इमाम इश्तियाक ने डॉ. मुजम्मिल की मदद की थी। NIA से पूछताछ के दौरान, पूर्व सरपंच जुम्मा ने बताया कि उसकी मुलाकात मुजम्मिल और उमर से अलफलाह यूनिवर्सिटी में बने अस्पताल में हुई थी। यह जानकारी आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नेटवर्क की गहराई और उनके संपर्क के दायरे को दर्शाती है।

8 of 9
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
टेरर मॉड्यूल की कार्यप्रणाली और NIA की जांच
फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल, जिसके तार दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़े हैं, की कार्यप्रणाली काफी जटिल प्रतीत होती है। आतंकियों ने अपनी पहचान छिपाने और गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न स्थानों का उपयोग किया, जिसमें किराए के घर, खेतों में बने कमरे और अन्य गुप्त स्थान शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
NIA इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और उनके संभावित भविष्य के हमलों की योजना को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ठिकानों से मिले सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें