विधानसभा चुनावों को पास आता देख भाजपा ने युवाओं को जोड़ने के लिए क्रिकेट का सहारा लिया है। इसके लिए भाजपा की ओर से एक बहुत बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली के अलग अलग जिलों और मंडलों से युवाओं की टीम को इसमें शामिल किया जाएगा। आयोजन समिति की योजना है कि क्रिकेट के अलावा यूथ को जोड़ने के कुछ और खेलों का भी आयोजन किया जाए।