दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा
- फोटो : एएनआई
गाजियाबादः एक्यूआई 344, जहरीली हुई शहर की हवा
सर्दी बढ़ने के साथ ही गाजियाबाद शहर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद धुंध की चादर में लिपटा रहा। लोनी में तो सुबह के समय एक्यूआई 400 पार कर गया। पिछले दो साल के आंकड़े देखे जाएं तो शुक्रवार सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। शुक्रवार को एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। प्रदूषण ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। 2019 में 23 अक्तूबर को शहर का एक्यूआई 285 दर्ज हुआ था, जो कि मानकों से ढाई गुना अधिक था। इस वर्ष एक्यूआई 400 से ऊपर दिवाली के आसपास पहुंचा था लेकिन इस बार तो शहर का एक्यूआई अक्तूबर में ही साढ़े तीन गुना के पास आ गया है। शुक्रवार को एक्यूआई 344 दर्ज किया गया।