फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड का 'हीरो' बना यह फायरमैन, आग की लपटों के बीच बचाई 11 जिंदगियां

Sun, 08 Dec 2019 02:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजेश शुक्ला - फोटो : Social Media
दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अवैध फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग से चारों ओर चीख-पुकार मची थी। बहुमंजिला बिल्डिंग में चलने वाली अवैध फैक्ट्री में कई परिवार फंसे हुए थे और बिल्डिंग में इतनी भी जगह नहीं थी कि कोई अपनी जगह से हिल पाता या बिल्डिंग से किसी तरह निकल पाता। ऐसे में मदद के लिए रोते-चीखते अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए आग से घिरी बिल्डिंग में जाने को सबसे पहले फायरमैन राजेश शुक्ला तैयार हुए। उन्होंने अपनी परवाह किए बिना सीधे आग की लपटों के बीच छलांग लगा दी और उसके बाद जो हुआ वह वाकई उनके अदम्य साहस का प्रतीक है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग - फोटो : ANI
राजेश शुक्ला फायर स्पॉट में प्रवेश करने वाले पहले फायरमैन थे जिन्होंने बिल्डिंग में फंसे 11 लोगों की जान बचाई। लोग उनके साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनाज मंडी इलाके में लगी आग - फोटो : ANI
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से फायरमैन राजेश शुक्ला की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि फायरमैन राजेश शुक्ला एक रियल हीरो हैं। वह फायर स्पॉट में प्रवेश करने वाले पहले फायरमैन थे जिन्होंने 11 लोगों की जान बचाई। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट के अंत में लिखा है इस बहादुर हीरो को सलाम।
 
 

4 of 5
दिल्ली में भीषण आग - फोटो : Social Media
खबर है कि फायरमैन राजेश को हड्डियों में चोट लगी हुई थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए सबसे पहले कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में भीषण आग - फोटो : ANI
मालूम हो कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है, लेकिन भीषण आग और बिल्डिंग में भागने की जगह नहीं होने के कारण 43 लोगों की झुलसने और दम घुटने के कारण मौत हो गई है। मरने वालों में से अधिकतर लोग फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और यूपी-बिहार के रहने वाले थे। पीएम राहत कोष, दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजा राशि का एलान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें