फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुनिया की पहली सर्जिकल स्ट्राइक' देखने पहुंचे रक्षा मंत्री, आप भी देखें तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार(7 अक्टूबर) को 'दुनिया की सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक' यानी हनुमान जी द्वारा क‌िया लंका दहन देखने ‌द‌िल्ली की लव कुश रामलीला पहुंचे। बता दें क‌ि भारत द्वारा पीओके में क‌िए गए सर्ज‌‌िकल स्ट्राइक के बाद से ही सोशल मीड‌िया पर यह बात जोरों शोरों से उठाई जा रही है क‌ि, दुन‌‌िया की सबसे पहली सर्ज‌िकल स्ट्राइक भी भारत ने ही की थी और थी हनुमान द्वारा क‌िया 'लंका दहन'।
विज्ञापन

2 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
 पर्र‌िकर ने लंका दहन का दृश्य देखने के बाद कहा कि जो 25 साल में नहीं हुआ वो मोदी राज में हुआ है।
विज्ञापन

3 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
उन्होंने आगे कहा क‌ि यही वजह है क‌ि सर्ज‌िकल स्ट्राइक विरोधियों को पच नहीं रहा है।

4 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
रामलीला में लंका दहन का दृश्य देखने पहुंचे रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को मर्यादा में रहने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

5 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
विभिन्न कमेटियों की रामलीला में इन दृश्यों का मंचन
लंका नरेश रावण ने शुक्रवार को रामलीला मंचन में दस्तक दी। ज्यादातर रामलीला कमेटियों के मंचन में रावण ने सीता का हरण किया।
विज्ञापन

6 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
इसके अलावा लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने, लक्ष्मण के रेखा खींचने व रावण-जटायु युद्ध की लीला हुई।
विज्ञापन

7 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
मंचन के दौरान कई रामलीला कमेटियों ने हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया। सीता हरण और जटायु के साथ रावण युद्ध का मंचन हवा में हुआ। लक्ष्मण रेखा से चिंगारी निकलती दिखाई गई।

8 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
लालकिला मैदान में नवश्री धर्मिक लीला कमेटी ने सूर्पणखा के लक्ष्मण को ललचाने, सूर्पणखा की नाक-कान काटने और सीता हरण का मंचन कराया।

9 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
कमेटी के प्रवक्ता राहुल शर्मा के मुताबिक, लोगों को आकर्षित करने के लिए सीता हरण का मंचन हवा में किया गया।

10 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
लवकुश रामलीला कमेटी ने हाईटेक तकनीक से रावण-जटायु युद्ध और सीता हरण के बाद विमान से लंका गमन दृश्य का मंचन हवा में कराया। हनुमान जी की लंका पहुंचने की लीला भी हुई। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी भी मंच पर उतरे।

11 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
श्रीरामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ में पंचवटी में राम-सीता का पक्षियों के साथ नृत्य, रावण की बहन सूर्पणखा की नाक काटने, सीता हरण व जटायु-रावण युद्ध का मंचन हुआ।

12 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
श्री आर्दश रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-2 की लीला में सीता हरण और रावण-जटायु युद्ध हुआ।

13 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 में पंचवटी में सूर्पणखा की नाक काटने, सीता हरण होने और जटायु-रावण युद्ध का मंचन हुआ।

14 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
श्री रामलीला कमेटी पीतमपुरा पीयू ब्लाक ने सूर्पणखा-लक्ष्मण में नोंकझोंक व नाक काटने का मंचन कराया गया।

15 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
श्रीधार्मिक लीला कमेटी की में सूर्पणखा की नाक काटने व खरदूषण वध का मंचन हुआ।
विज्ञापन

16 of 16
ramleela - फोटो : कुमार संजय
रामलीला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें