फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी हादसा: 64 घंटे में हटा मलबा-कुल 9 शव हुए थे बरामद, एक कटा पैर मिला

Fri, 20 Jul 2018 09:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Building Collapse
शाहबेरी गांव में मंगलवार रात गिरी दो बिल्डिंगों का मलबा 64 घंटे के राहत कार्य के बाद हटा दिया गया। मलबे से कुल 9 शव निकाले गए। वहीं, शुक्रवार को मलबे से एक कटा हुआ पैर मिला। पुलिस का कहना था कि मलबे से चौथे नंबर पर निकाले गए व्यक्ति यह पैर है। हालांकि, उस दौरान पुलिस ने पैर गायब होने की जानकारी नहीं दी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद रात लगभग 11:30 बजे राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ था। विभिन्न टीमें राहत और बचाव के काम में जुटी थीं। एनडीआरएफ की टीमें शुक्रवार को काम पूरा कर लौट गईं। शुरुआत में देरी से राहत और बचाव कार्य शुरू होने पर लोग आरोप लगा रहे थे, लेकिन मलबा हटते ही एनडीआरएफ की सराहना करते नजर आए। मलबे से निकले शवों में चार मैनपुरी निवासी एक परिवार थे। बाकी पांच मजदूरों के थे। वहीं, शुक्रवार को केस में फरार चल रहे किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

3 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
... तो एक ही परिवार ने किया था शिफ्ट  
राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ये लगभग स्पष्ट हो गया कि हादसे का शिकार हुई दो बिल्डिंगों में एक निर्माणाधीन और दूसरी तैयार हो चुकी थी। तैयार बिल्डिंग में छह और सात परिवार के शिफ्ट करने की हादसे के बाद जानकारी दी गई थी, लेकिन मलबा हटने के बाद केवल एक परिवार के शिफ्ट होने की ही पुष्टि हो पाई, क्योंकि किसी अन्य परिवार के लोग या रिश्तेदार घटना स्थल तक नहीं पहुंचे।

4 of 5
building collapse
मलबे से निकला घरेलू सामान 
राहत कार्य के अंतिम दिन मलबे से घरेलू सामान निकलने का सिलसिला जारी रहा। मलबे से बुधवार सुबह को ही वहां शिफ्ट हुए परिवार या सामान रखकर गए परिवार का सामान निकला था। यहां से कपड़े, घरेलू सामान के अलावा आभूषण और नकदी भी बरामद की गई थी। शुक्रवार को भी मलबे से एक बाइक, घरेलू सामान और बैग आदि सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की चार व एक एसडीआरएफ की टीम लगी रही
घटना के बाद मंगलवर रात करीब 11:30 बजे ही एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी। बुधवार को चार टीमें लगी रहीं। जबकि बृहस्पतिवार को दो टीमें वापस हो गईं और एक राज्य आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक राहत और बचाव कार्य चला। इसके बाद टीम वापस गाजियाबाद चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें