पत्नी ने कुछ दिन पहले ही नया स्मार्टफोन लिया था। इस वजह से पति उस पर संदेह कर रहा था। वह पिंकी से कई बार पूछ चुका था कि उसे किसने मोबाइल दिया है। इसी बात को लेकर रविंदर पिंकी पर संदेह करता था।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के चरित्र पर संदेह हाने की वजह से रविंद्र ने पिंकी की हत्या कर शव को बेड में छुपा दिया और घर से दूर एक पार्क में जाकर खुद भी फांसी लगा जान दे दी। शनिवार को दंपत्ति का शव पैतृक गांव पहुंचा। जहां दंपती का शव देख परिजनों का कलेजा मुंह को आ गया।
विज्ञापन
3 of 6
wife murder and husband suicide
- फोटो : लाल सिंह
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी रविंद्र पुत्र दंद्र नोएडा स्थित अस्पताला में नौकरी करता था। उसकी पत्नी पिंकी पुत्री जगदीश सेक्टर 49 में एक मॉल में नौकरी करती थी। रविंद्र की पिंकी के साथ 17 जून 2014 में शादी हुई थी।
4 of 6
- फोटो : लाल सिंह
दंपत्ति नोएडा के फेज सेक्टर 93 के श्रमिक कुंज में रहता था। शुक्रवार की सुबह पिंकी के फोन नहीं उठाने पर परिजनों ने जब घर पर जाकर देखा तो कमरे में रखे बेड में उसका शव पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : लाल सिंह
परिजनों ने रविंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविंद्र की तलाश में जुटी पुलिस ने दोपहर में सेक्टर 131 के पार्क से रविंद्र का शव बरामद किया था। उसका शव पेड़ से लटका हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शनिवार को दंपत्ति का शव रविंद्र के पैतृक गांव पिलखानवाली पहुंचा। जहां गमगीन माहैल में दंपत्ति का अंमिक संस्कार कर दिया गया। रविंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से पूरा गांव सकते में है।