फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पति की मौत के बाद महिला को बेचा, गैंगरेप से आहत हो खुद को लगाई आग, अब सीएम योगी से मदद की आस

Mon, 13 May 2019 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से मदद की गुहार लगाई है। वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला आत्मदाह की कोशिश कर चुकी है। डीसीडब्ल्यू ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 



आयोग के अनुसार, यूपी के हापुड़ की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कई बार शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की। इस कारण महिला प्रताड़ित होती रही। पुलिस से निराश होकर उसने 28 अप्रैल को आत्मदाह की कोशिश की और 80 फीसदी तक जल गई।

हापुड़ से उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला ने आयोग को बताया कि हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पिता और चाची ने उसे हापुड़ में ही एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन

बिकने के बाद भी होते रहे जुल्म

वह आदमी उसे कई घरों में काम करने को भेजता था, लेकिन उसे कोई पैसा नहीं मिलता था। इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। महिला का आरोप है कि उसने स्थानीय पुलिस के बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने और अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार कराने के साथ महिला को उचित मुआवजा देकर पुनर्वास कराने की मांग की है।

हापुड़ के एसपी ने कहा पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा है। 2016-17 में उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसकी शिकायत पर जांच नहीं हो रही थी इसलिेए उसने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस मामले में जांच चल रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें