मैदान की मिट्टी में लड़ते हुए दंगल बहनों को पहलवानों की ड्रेस में जरूर देखा होगा, लेकिन अगर साड़ी में कभी नहीं देखा तो इस मेले की तस्वीरें देखें...
विज्ञापन
2 of 5
fogat sisters
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर पहलवान गीता फोगाट ने जाट आरक्षण का समर्थन किया है। सूरजकुंड मेले में मंगलवार को आयोजित देसी बाणा फैशन शो में पहुंची फोगाट और फिल्म अभिनेता जयदीप अहलावत जाट आरक्षण आंदोलन पर खुलकर बोले। अमर उजाला से बातचीत में गीता फोगाट ने कहा कि देश में हर आदमी को अपना हक मांगने का अधिकार है, यदि जाट अपना हक मांग रहे हैं तो उन्हें मिलना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
fogat sisters
- फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा कि देश में दो प्रतिशत जाट हैं। दिल्ली और यूपी में जाटों को आरक्षण मिला हुआ है तो हरियाणा में इसे लागू करने में क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कि जाटों को आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन चलाना चाहिए।
4 of 5
fogat sisters
- फोटो : अमर उजाला
इस मेले में हुए फैशन शो में दंगल बहनों को साड़ी पहने देखकर लोग चौंक गए। उन्हें देखने के लिए हजारों युवाओं की मेले में भीड़ लग गई।
सुल्तान और दंगल जैसी सुपरहिट फिल्में हरियाणा पर बनीं हैं, लेकिन राज्य की फिल्म नीति न होने के कारण इन फिल्मों की शूटिंग यूपी और पंजाब में हुई। यहां के कलाकारों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि हर जाति वर्ग अपने हक के लिए लड़ सकता है।