दाती महाराज ने मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि जब उनसे एक सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद से ही दाती महाराज आडियो और वीडियो के जरिए अपना पक्ष रख रहे थे लेकिन पुलिस जांच के शामिल होने के बाद वह बुधवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। दाती ने अपने दो पूर्व सहयोगियों पर रुपये के लेनदेन की वजह से फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
2 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि वे अधिकांश सवालों से बचते रहे और पुलिस जांच का तर्क देकर टाल गए। उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं और पुलिस की जांच पर भरोसा है। दाती महाराज ने अपने आश्रम में संवाददाताओं से कहा कि नवीन गुप्ता और सचिन जैन उनके आश्रम से काफी वर्षो से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
इनका एक अन्य सहयोगी अभिषेक अग्रवाल से रुपयों का लेनदेन था, इसकी जानकारी उन्हें अब मिली है। दोनों का कहना है कि अग्रवाल के पास उनके 32 करोड़ रुपये हैं। नवीन और सचिन उनसे बोले, हमारे पैसे दिलाओ वरना बर्बाद कर देंगे।
4 of 5
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
दाती ने कहा कि गुरुग्राम में सचिन जैन ने सड़क पर उन्हें धमकी दी थी। इसी कड़ी में उनके खिलाफ साजिश रची गई है। पुलिस को इन दोनों के और आरोप लगाने वाली लड़की के कॉल डिटेल निकाल कर जांच करनी चाहिए। सच सामने आ जाएगा।
दाती से पूछा गया कि क्या वे लोगों से शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवा कर रखते हैं तो वे बात को टाल गए। कहा, पुलिस जांच कर रही है, वे कुछ नहीं बोलेंगे। पीड़िता के आरोप पर उन्होंने कहा कि आश्रम से जाने के बाद उनका कोई संपर्क नहीं है। आरोप पहले के हैं, सवाल पर उन्होंने कहा वे कुछ नहीं बोलेंगे।