इस तस्वीर को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार के प्रतिनिधियों तक को सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किस हद तक जाना पड़ता है। गाजियाबाद में पार्षदों की शिकायत है कि जिला प्रशासन विकास के लिए जारी धनराशि को जारी नहीं कर रहा है जिसके चलते सारे काम रूके पड़े हैं। इन पार्षदों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने धरना भी दिया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। सरकार की अनदेखी से परेशान पार्षदों ने अंततः प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भैंस के सामने बीन बजाने का फैसला किया ताकि नींद में सो रही सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।