फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट फेस्टिवल में उमड़ी पशु प्रेमियों की भीड़, रंगीन पोशाकों को जलवा

Sun, 29 Dec 2019 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एनएसआईसी मैदान में आयोजित पेट फेस्टीवल - फोटो : अमर उजाला
ओखला स्थित एनएसआईसी मैदान में आयोजित पेट फेस्टीवल में शनिवार को पशु प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दो दिवसीय पेट फेस्टिवल के पहले दिन पशु प्रेमी अपने पेट डॉग को रंग बिरंगी और एक से बढ़कर एक पोशाकें पहनाकर यहां पहुंचे। 

लोगों के पेट डॉग यहां कॉश प्ले शो जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के 12 डॉग्स और अफसर भी पेट फेस्ट में शिरकत करेंगे। 



 
विज्ञापन

2 of 5
कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ - फोटो : अमर उजाला
सुपर हीरो की पोशाक में पहुंचे डॉग्स
पेट फेस्ट में लोग अपने पेट डॉग को स्पाइडर मैन, ही-मैन की पोशाकें पहनाकर पहुंचे। इन्हें देखने के लिए लोग खासा आकर्षित दिखे। पेट्स के बीच टेम्पटेशन हैली (रेस), बिल्डिंग बिस्किट्स, डॉग म्यूजिकल चेयर और इंटरनेशनल कैट शो जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।  इसमें 1478 डॉग्स, 56 कैट्स और एक इगुआना ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
खरीदारी भी हो रही है - फोटो : अमर उजाला
पेट्स के लिए खास इंतजाम
पेट फेस्ट में डॉग और कैट्स की पसंदीदा आइसक्रीम, बीयर व कई दूसरे खाद्य पदार्थों के कई छोटे-बड़े स्टाल लगाए गए हैं। इन पर लोगों की खासा भीड़ जुट रही है। दर्शक यहां उन चीजों की खरीदारी कर रहे हैं जो मार्केट में उपलब्ध नहीं हैं। यहां पर पेट ट्रेनर, ग्रूमर्स और डॉक्टरों की पांच टीम काम कर रही हैं।
 

4 of 5
देसी पेट डॉग के साथ फ्री एंट्री की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
पशु प्रेमियों के लिए भी इंतजाम
पेट फेस्ट में प्रवेश के लिए एक आदमी का टिकट 400 रुपए का है लेकिन देशी पेट डॉग के साथ यहां आने वालों के लिए फ्री एंट्री की सुविधा है। आम लोगों के लिए भी यहां खाने-पीने के 18 स्टाल लगाए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये है छठा फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में यह छठा पेट फेस्ट 
पेट फेस्ट के आयोजक अक्षय गुप्ता ने बताया कि पेट्स के साथ लोग ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें, इसके लिए उन्होंने काम करना शुरू किया था। पहली बार 2014 में उन्होंने पेट फेस्ट के आयोजन की शुरुआत की। अब यह दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे और चंडीगढ़ में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें