पंखे से लटकती मिली महिला कांस्टेबल, सुसाइड नोट ने खोला दर्दनाक सच
Sat, 16 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
सार
बेटे के बिछड़ने से आहत महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या
- पति से चल रहा था विवाद, अदालत ने बेटे को पति को सौंपा था
- दो साल से तलाक व घरेलू हिंसा का केस चल रहा था
- आत्महत्या से पहले लिखा स्यूसाइड नोट
बेटे के बिछड़ने से आहत एक महिला कांस्टेबल ने शुक्रवार दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल शिवाजी नगर थाने में छोटे मुंशी के पद पर तैनात थी और पालम विहार में स्टाफ क्वार्टर में रह रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना बजघेड़ा थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। यहां से पुलिस को स्यूसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सांघी निवासी शकीला हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थीं। वह स्टाफ क्वार्टर के मकान में अकेली रह रही थीं। उनका पति के साथ विवाद चल रहा है।
4 of 5
पति से तलाक लेने व घरेलू हिंसा का केस अदालत में विचाराधीन है। अदालत के आदेश पर उनके बेटे को पति को सौंप दिया गया था। इससे वह आहत थीं और काफी दिनों से तनाव में थीं।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के पिता के बयान व स्यूसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।