रिलायंस कम्यूनिकेशन के जीएम के बेटे रजत की मौत का सच आखिर क्या है, पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि रजत के शरीर पर पुलिस को चोट का एक भी निशान नहीं मिला है। आरोपी नाबालिग लड़के भी रजत से मारपीट की बात से इनकार कर रहे हैं। अगर उससे मारपीट नहीं हुई और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं तो फिर उसकी मौत कैसे हुई?
विज्ञापन
2 of 6
क्या है रजत की मौत का सच
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने शरीर पर चोट के निशान न मिलने के बाद जल्दबाजी दिखाते हुए एकदम से हत्या का मुकदमा क्यों दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार क्यों नहीं किया। इन सब सवालों का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। सूत्रों की मानें तो रजत के साथ मौजूद दोनों लड़के उसके साथ हुए झगड़े की किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
क्या है रजत की मौत का सच
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि पान वाले के लड़के रजत को ए-2 के पार्क में तो ले गए, लेकिन मारपीट नहीं की। वहीं प्रत्यक्षदर्शी कुछ लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी नाबालिग उसे जल्दी से उठाकर बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिए।
4 of 6
क्या है रजत की मौत का सच
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो दोनों लड़के उसकी मौत का पता चलते ही वहां से भाग गए। बाद में दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी लड़कों के परिजनों का कहना है कि रजत को अचानक कोई दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह बुरी तरह कांपने लगा। उसका सीना दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बेहोश हो गया। बाद में दोनों उसे बाइक से अस्पताल ले गए तो उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
क्या है रजत की मौत का सच
- फोटो : अमर उजाला
कुछ खाने या पीने से तो नहीं हुई मौत : रजत की मौत की असली वजह क्या है। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस व एलबीएस अस्पताल के डॉक्टर कर रहे हैं। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखवाकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि कुछ खाने या पीने से उसकी मौत तो नहीं हुई।
क्यों हुआ झगड़ा, नहीं चल सका पता : क्या वाकई रजत ने पान वाले की दुकान से कोई टॉफी चुराई थी या इनके बीच कोई पुराना झगड़ा था। फिलहाल पुलिस को अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों आरोपी लड़कों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों लड़के रजत से अपना कुछ सामान मांग रहे थे, उसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और रजत के साथ मौजूद लड़कों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।