राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी गांव के निकट एक शादी समारोह में शुक्रवार रात बारात में डांस करने के दौरान हुए झगड़े में कुछ युवकों ने एक अन्य युवक की गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, गोली चलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 5
शादी समारोह में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अश्लील डांस करने से मना करने पर युवकों ने गोली मारकर जान ली है। हथीन निवासी मोहित कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दूर के रिश्ते के चाचा दिनेश कुमार बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को दिनेश की शादी का समारोह सीकरी गांव स्थित ऊषा गार्डन में आयोजित हुई। इसमें मोहित, भाई विनीत कुमार और हिमांशु के साथ समारोह में शामिल होने हथीन से आया था।
विज्ञापन
3 of 5
शादी समारोह में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात 11 बजे चढ़त हो रही थी, जिसमें मोहित, विनीत के साथ डांस कर रहा था। मोहित ने पुलिस को बताया कि बारात में आई महिलाएं भी चढ़त में डांस कर रही थीं, इसी दौरान ऊषा गार्डन के गेट के पास खड़ी मारुति कार के बोनट पर दो युवक बोतल रखकर शराब पी रहे थे। दोनों युवक भी बारात में शामिल होने आए हुए थे, महिलाओं को देखकर ये दोनों उनके पास आकर डांस करने लगे। आरोप है कि दोनों युवक महिलाओं के सामने अश्लील डांस करने लगे।
4 of 5
शादी समारोह में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
इसका विरोध मोहित व विनीत ने किया, इस पर दोनों युवक झगड़ा करने लगे और इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर विनीत (23) पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी, गोली चलने से बारात में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच दोनों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बारात में शामिल लोगों ने विनीत को सेक्टर-8 स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहित का आरोप है कि गोली प्रवीण कपासिया व अजित ने चलाई है जो मुझेड़ी गांव के निवासी हैं। बताया गया है कि ये दोनों आरोपी भी वर पक्ष की ओर से बारात में ही शामिल होने आए हुए थे। हत्या के आरोप में प्रवीण कपासिया व अजित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-विक्रांत सिंह, एसएचओ, सदर थाना