तीन हमलावरों ने दिनदिहाड़े कोर्ट परिसर में कुख्यात बदमाश विकास उर्फ दूधिया की हत्या कर दी। वारदात सोनीपत के गन्नौर में अंजाम दी गई।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में दिनदिहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, भगदड़ मची
2 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर विकास को सोनीपत पुलिस ने गढ़मिरकपुर गांव के खेतों से दिसंबर में दबोचा था। शुक्रवार को गन्नौर पुलिस उसे लूट के एक मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद अदालत में पेश कर वापस ले जा रही थी। घटना को संदीप बड़वासनी गैंग से चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में दिनदिहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, भगदड़ मची
3 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
विकास उर्फ दूधिया मूलरूप से पानीपत के गांव सिवाह का रहने वाला था, लेकिन 12 साल की उम्र से अपनी बुआ के घर रोहट गांव में रहता था। छह दिसंबर 2015 को सोनीपत पुलिस ने गढ़ीमिकरपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया था। वह तभी से जेल में बंद था।
कोर्ट परिसर में दिनदिहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, भगदड़ मची
4 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को गन्नौर पुलिस ने उसे कार लूट मामले में रिमांड के बाद जेएमआईसी नरेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। पेशी के बाद जब पुलिस विकास को कोर्ट रूम से बाहर लेकर निकली तो इसी दौरान बाहर घात लगाए बैठे युवकों ने फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से विकास बुरी तरह से घायल हो गया। साथ में सिपाही भूप सिंह भी घायल हो गया।
कोर्ट परिसर में दिनदिहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, भगदड़ मची
5 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मामले को फिलहाल संदीप बड़वासनी गैंग से जोड़कर देखा जा रहा हैं क्योंकि विकास व संदीप गैंग के बीच पहले भी फायरिंग हो चुकी है। अचानक हुई वारदात से कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया।