फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास चौधरी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग खोलेगी हत्या का राज, इस गैंग का सामने आया नाम

Sat, 29 Jun 2019 08:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
vikas chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विकास हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की कई टीमें जांच में जुटी हैं। वारदात के बाद पुलिस को कार से मिला विकास का मोबाइल उसके कई राज खोल सकता है। ऐसे में पुलिस की टेक्निकल टीम उसे खंगालने में जुटी है। पुलिस को विकास के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग मिली हैं। आगे जानिए कैसे मोबाइल की रिकॉर्डिंग खोलेगी हत्या का राज...
विज्ञापन

2 of 5
vikas chaudhary - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया में विकास हत्याकांड में गुरुग्राम के कौशल गैंग का हाथ होने की सूचना वायरल होती रही। हालांकि, पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसकी कार से मोबाइल फोन बरामद किया था।
विज्ञापन

3 of 5
vikas chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि पुलिस को विकास के फोन में कुछ रिकार्डिंग मिली हैं।इस बारे में पुलिस ने विकास के भाई गौरव को भी बताया है मगर गौरव का कहना है कि आई फोन में रिकार्डिंग नहीं होती है। ऐसे में संभवतया पुलिस उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मगर विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ एप डाउनलोड कर आई फोन में भी रिकार्डिंग की जा सकती है।

4 of 5
विकास चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कौशल और उत्तर प्रदेश के गैंग की चलती रही चर्चा 
शुक्रवार सुबह से ही वॉट्सएप पर एक मेसेज वायरल हो रहा था कि विकास चौधरी हत्याकांड में गुरुग्राम के कौशल गैंग का हाथ है। संदीप गाड़ौली इस गैंग का सरगना होता था, मगर पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसका साथी कौशल इस गैंग को चला रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के किसी गिरोह के भी हत्याकांड से तार जुड़ने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास चौधरी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस इनकी चर्चाओं की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि टीमें जांच कर रही है और जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी। उन्होंने कौशल गैंग और उत्तर प्रदेश के किसी गैंग के बारे में होने वाली चर्चा के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें