फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की लड़ाई के बीच आई देवरानी-जेठानी, एक-दूसरे के पति पर लगाया रेप का आरोप

Sun, 25 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दो भाइयों के आपसी लड़ाई-झगड़े में देवरानी ने जेठ पर और जेठानी ने देवर पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दो भाइयों के बीच लड़ाई झगड़े समेत पारिवारिक कलह का मामला बताया है। एक सप्ताह पहले पीड़िता के पति पर जेठानी ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
दो भाईयों के आपस लड़ाई झगड़े में दोनों की पत्नियों ने एक-दूसरे के पतियों पर दुष्कर्म और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला पटौदी के सांपका-जोड़ी गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार रात को घर पर अकेली सो रही थी, तभी रात के करीब साढ़े 10 बजे उसका देवर नीरज दीवार फांदकर उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ जबदस्ती करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो वह  उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
पीड़िता के शोर मचाने पर उसका देवर वहां से भाग गया और जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। सुबह महिला ने थाने में जाकर पुलिस को आपबीती बताई और देवर पर दुष्कर्म करने का प्रयास, अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवा दिया। 

4 of 5
demo pic
मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rape
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही महिला के पति पर उसकी जेठानी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। दोनों मामलों में पुलिस गहनता से4 जांच कर रही है। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें