फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 जानवरों के खाल से भरा ट्रक छोड़ भागे ड्राइवर, हंगामा कर लोगों ने लगाया जाम

Sun, 18 Sep 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : मनोज शर्मा
ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक ट्रक में कथ‌ित तौर पर तीन सौ गायों की खाल मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक का घेराव कर भारी बवाल काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : मनोज शर्मा
पुलिस के मुताबिक लगभग 300 प्रतिबंधित पशुओं की खाल से भरा ये ट्रक मेवात से अलीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : मनोज शर्मा
बृहस्पतिवार की रात दो बजे के करीब जेवर के झुप्पा इलाके में पशुओं की खाल ले जा रहा ट्रक पंक्चर हो गया। ट्रक को छोड़कर ड्राइवर पास के ही ढाबे पर खाने-पीने के लिए निकल गया।

4 of 7
beef - फोटो : मनोज शर्मा
बताया जा रहा है कि ढाबे के लोगों ने जब ड्राइवर से ट्रक में लदे सामान के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ट्रक वहीं छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

5 of 7
beef - फोटो : मनोज शर्मा
सुबह जब इलाके के लोग शौच के लिए बाहर निकले तो उन्हें बदबू आई और ट्रक से खून टपकता दिखा। जिज्ञासवश जब ग्रामीणों ने ट्रक देखा तो पाया कि उसमें पशुओं की खाल पड़ी है जिसे देखते ही वे उग्र हो गए और हंगामा शुरु कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
beef - फोटो : मनोज शर्मा
हंगामे के साथ ही गांववालों ने रास्ता भी जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
beef - फोटो : मनोज शर्मा
कोतवाली जेवर के कोतवाल (सीओ) दिनेश यादव का कहना है कि ट्रक में प्रतिबंधित पशु की खाल हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है, फिल्हाल जांच जारी है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक का मालिक कौन है। साथ ही उन ड्राइवरों की भी खोजबीन जारी है जो इस ट्रक को कल रात छोड़कर भाग गए। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेवात से इसके संबंधों के बारे में भी जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें