गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के जमालपुरा कालोनी में मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ दबंगों ने तीन युवकों की जम कर पीटा। इतना ही नहीं, ये भी आरोप है कि युवकों के गुप्तांग पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया, जिसका विडियो भी बनाया गया। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
2 of 7
petrol injected
- फोटो : अमर उजाला
जमालपुरा कालोनी निवासी रिज्जू का कुछ समय पूर्व एक मोबाइल चोरी हो गया था। आरोप है कि गत 12 अक्तूबर को रिज्जू और उसके दोस्तों ने चोरी के शक में अशोक विहार कालोनी निवासी गुलजार, जहीर और फिरोज को एक फैक्ट्री में बंधक बना लिया। तीनों के साथ मारपीट गई और गुप्तांग पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
3 of 7
मुख्य आरोपी रिज्जू
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवकों की विडियो भी बनाई गई। मारपीट के बाद तीनों युवकों को खाली प्लॉट में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
4 of 7
आकिल
- फोटो : अमर उजाला
गुलजार और जहीर का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में और फिरोज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
शिवचरण
- फोटो : अमर उजाला
लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिज्जू और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीडितों का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
petrol injected
- फोटो : अमर उजाला
चोरी के आरोप में युवकों को पीटने वाले दबंग दबोचे
लोनी। मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को पीटने और गुप्तांग में पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास करने वाले दबंगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी एक सपा नेता का भाई बताया जा रहा है। एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार
व्यापारियन मोहल्ला निवासी रिज्जू ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर गत 12 अक्तूबर को जमालपुरा निवासी फिरोज, जहीर और गुलजार को गढ़ी सबलू मार्ग स्थित फैक्ट्री में बुरी तरह पीटा और उनके गुप्तांग में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। रिज्जू एक सपा नेता का भाई बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिज्जू, आकिल और नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी रिज्जू और आकिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही नदीम को भी पकड़ लिया जाएगा।