फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद छुट्टियां मना रहे फौजी की मौत, हादसा ऐसा कि कार के उड़े परखच्चे

Wed, 14 Feb 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Rewari Accident
शादी के 10वें ही दिन एक फौजी जो कि छुट्टियों पर आया था उसकी मौत हो गई। साथ में एक दोस्त था उसकी भी मौत हो गई। तस्वीरें  
विज्ञापन

2 of 6
Rewari Accident
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। जहां सांगसण सड़क मार्ग पर गांव आनंदपुर के समीप सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में कार सवार सैनिक समेत दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Rewari Accident
पांचों युवक गांव सांगसण में बारात में शामिल होकर मेवात जिले के तावडू लौट रहे थे। इसी दौरान बावल से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव आनंदपुर के समीप उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

4 of 6
Rewari Accident
जानकारी के अनुसार मेवात जिले के तावडू निवासी सैनिक मनीष कुमार, सुरेश कुमार, ईश्वर, कमल सिंह व कार चालक गगन विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलवर जिले के गांव सांगसण गए थे। वापस लौटते समय करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार गांव आनंदपुर के समीप असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन

5 of 6
Rewari Accident
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मदद को दौड़ पड़े। सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए थे। ग्रामीणों ने औजारों से कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सैनिक मनीष कुमार (23) और सुरेश (25) को मृत घोषित कर दिया जबकि ईश्वर, कमल सिंह व कार चालक गगन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। बावल थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rewari Accident
दो फरवरी को हुई थी मनीष की शादी
मृतक मनीष कुमार सेना में कार्यरत था। उसकी शादी अभी दो फरवरी को ही संपन्न हुई थी। वह शादी की छुट्टियों पर घर आया था। सोमवार रात हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें