मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में नौ साल की दिलेर बच्ची ने ढोंगी बाबा को हवालात की हवा खिलवा दी। बाबा ने घर आई अकेली मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर मासूम बिना डरे ढोंगी बाबा को चकमा देकर अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बता दी।
परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज का ढोंगी बाबा कुदई प्रसाद (62) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मासूम करोल बाग इलाके में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती है। इनके ही पड़ोस में कुदई प्रसाद भी रहता है। कुदई झाड़-फूंक करने का दावा करता है।