फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाथरूम में 7 साल के मासूम का कत्ल, कमिश्नर ऑफिस के बाहर बैठे अभिभावक

Sat, 09 Sep 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को गला काटकर सात वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इसी के व‌िरोध में छात्र के प‌र‌िजन कम‌िश्नर कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। #Gurugram Parents sit in protest at police commissioner's office after body of a Class II student was found at Ryan International School pic.twitter.com/dcsad7l1e2 — ANI (@ANI) September 8, 2017
विज्ञापन

2 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
कक्षा दो में पढ़ने वाले प्रद्युमन ठाकुर का शव सुबह स्कूल टॉयलेट में मिला। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए।
विज्ञापन

3 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
गुस्साएं अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और सिविल लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया। स्कूल की तरफ से सांत्वना देने पहुंचे शिक्षकों पर परिजनों ने हमला बोल दिया। पत्थर मारकर गाडिय़ों का शीशा फोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।

4 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के पीछे श्यामकुंज गली-2 में रहने वाले प्रद्युमन को उसके पिता वरुण ठाकुर शुक्रवार सुबह करीब 07.55 बजे स्कूल की गेट पर छोड़कर आए थे। इसके थोड़ी देर बाद करीब 08.10 बजे स्कूल के एक माली ने खून से लथपथ प्रद्युमन को टॉयलेट के बाहर गिरा देखा।
विज्ञापन

5 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी जूनियर विंग की कॉर्डिनेटर को दी गई और पुलिस को इत्तेला किया गया। प्रद्युमन के पिता को बच्चे की तबीयत के खराब की सूचना दी गई और तत्काल बादशाहपुर के निजी अस्पताल में आने की बात कही गई।
विज्ञापन

6 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
बादशाहपुर के अस्पताल ने गहरे कट को देखते हुए बाहर से ही सेक्टर-51 के आर्टेमिस अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के जांच के बाद प्रद्युमन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

7 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
ओरियंट कंपनी में बतौर क्वालिटी मैनेजर कार्यरत बच्चे के पिता वरुण ठाकुर का कहना है कि यह साफ तौर पर हत्या का मामला है। सूचना पाकर मौके पर डीसीपी क्राइम सुमित कुमार, डीसीपी साउथ अशोक बख्शी, नोडल अधिकारी व डीसीपी सिमरदीप सिंह समेत दो एसीपी ने मौका मुआयना किया।

8 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच की। मौका-ए-वारदात से पुलिस को एक खून से सना हुआ चाकू बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड सैंपल और फिंगर प्रिंट इकट्ठे किए हैं।

9 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। सैंकड़ों बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर इकट्ठे होकर स्कूल प्रबंधन के लिए खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने दखल देकर उन्हें शांत करवाया, लेकिन शांत होने के बजाय अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।

11 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
तत्काल पुलिस ने क्विक रिस्पांस टीम ने मोर्चा संभाला। हंगामा करते हुए चार अभिभावकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कैंपस में इकट्ठा सभी अभिभावकों को खदेड़ दिया।

12 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सुमित कुमार, डीसीपी क्राइम: हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

13 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की टीम स्कूल परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

14 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से कर्मचारी और बच्चे के सहपाठियों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

15 of 15
ryan school - फोटो : अमर उजाला
नीरज बत्रा, कार्यवाहक प्राचार्य: हमें खुद कुछ नहीं पता कि अखिर यह कैसे हुआ? इस मामले में पुलिस ही बता सकती है। हमारे लिए भी यह दुखद घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें