साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में दिनदहाड़े हुए काल सेंटर कर्मी रमा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया। हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण की वजह पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि रमा चक्रवर्ती का प्रेमी...
विज्ञापन
2 of 7
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
रमा चक्रवर्ती का प्रेमी सगी ननद हिना का पति है। हिना ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति अभिषेक से मुहब्बत करने की सजा रमा को दी। उसने भाई जगप्रवेश पंवार के दोस्त पुनीत के साथ मिलकर रमा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुनीत और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि हिना ने जगप्रवेश पंवार की वर्ष 2015 में मौत के बाद भाभी रमा चक्रवर्ती को अपने पति अभिषेक की कंसल्टेंसी में नौकरी दिलाई थी। वह रमा की मुंहबोली नहीं बल्कि सगी ननद है। करीब डेढ़ वर्ष पहले हिना और अभिषेक ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी जानकारी किसी रिश्तेदार को नहीं थी, लेकिन रमा को इस बारे में बता रखा था। इसके बाद भी रमा ने उसके पति अभिषेक के साथ प्रेम करने लगी।
4 of 7
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
रमा को पति के करीब आता देख हिना को बर्दाश्त नहीं हुआ, जिस पर रमा की हत्या करने की योजना बनाई। हिना ने बताया है कि उसने वारदात के 15 दिन पहले ही अपनी भाभी रमा की हत्या करवाने की योजना बना ली थी। भाई जगप्रवेश के लोनी निवासी दोस्त पुनीत को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। बृहस्पतिवार को पुनीत ने ही अपने साथी के साथ रमा पर गोली चलाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
5 of 7
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
पिता चाप सिंह के साथ थाना भी गई थी हिना पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद किसी को उस पर शक नहीं हो, इसलिए वह अपने पिता चाप सिंह और पति अभिषेक जैन के साथ हत्या की शिकायत करने थाना साहिबाबाद भी पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया था, लेकिन हिना के पिता को अभिषेक और हिना की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से खुलासे में कुछ वक्त लगा। वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक की हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
6 of 7
rama murder case
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खुल जाता तो 10 दिन पहले ही मारी जाती रमा घटना से 10 दिन पहले भी रमा के घर जानकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। काफी देर आवाज देने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुलने पर शूटर वापस चला गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को हिना, रमा को घर से नीचे बुलाकर लाई और बाइक पर आए शूटर उसकी हत्या करके भाग गए।
लैपटॉप, डायरी और मोबाइल से खुली वारदात एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि रमा के कमरे से मिले लैपटॉप, मोबाइल और डायरी से प्रेम त्रिकोण की जानकारी हो गई थी। अभिषेक के साथ रमा की काफी फोटो से ही उसके प्रेम का खुलासा हो गया था और हत्या करने का शक ननद हिना पर गया था। रमा ने कमरे की दीवार पर अभिषेक के साथ अपना स्कैच बनाया था। साथ ही अपने मोबाइल में अभिषेक के माता पिता का नंबर अपने सास ससुर के नाम से सेव कर रखा था।
शूटरों को दिए थे 40 हजार एएसपी ने बताया कि हिना ने रमा की हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। जबकि सूत्रों के अनुसार हिना ने शूटरों को सिर्फ 40 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुनीत और उसके साथी फरार हैं। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी हैं। लोनी निवासी पुनीत पर मर्डर का एक केस पहले से चल रहा है और वह गैंगस्टर है।
बेटी और बहू थे अच्छे दोस्त हिना के पिता और रमा के ससुर चाप सिंह का कहना है कि उसकी बेटी और बहू एक दूसरी की अच्छी दोस्त थीं। बेटी हत्या नहीं करा सकती है। केस का वादी होने के बावजूद पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार की जाने सूचना उन्हें नहीं दी। पुलिस ने बेटी को आरोपी मानते हुए चुपचाप जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि पति की मौत के बाद रमा कुछ दिन तक उस पर गोली चलाने वाले लोनी निवासी शूटर पुनीत के साथ भी रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।