27 साल का दिल्ली का ये रॉबिनहुड राजधानी में रइसों के घर में चोरी करता और गांव में जाकर हेल्थ कैम्प लगवाता ताकि गरीबों का मुफ्त में इलाज करवा सके। और अपने गांव की आठ लड़कियों की शादी वो लूट के पैसों से करवाकर उनके घर बसा चुका है।
विज्ञापन
2 of 10
robinhood
बिहार के रहने वाले इरफान ने चोरियां तो बहुत की हैं लेकिन कभी भी कुछ अपने लिए बचा के नहीं रखा।
विज्ञापन
3 of 10
robinhood
पांचवीं क्लास के बाद ही पढ़ाई छोड़ देने वाले इरफान को दिल्ली के 12 बड़ी चोरियों के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
4 of 10
robinhood
- फोटो : ANI
पुलिस ने जब उसे बिहार के उसके गांव से गिरफ्तार किया तो उसके हाथ में रोलेक्स की घड़ी थी। जो उसने दिल्ली में ही एक बंगले में चोरी के दौरान उड़ाई थी।
विज्ञापन
5 of 10
robinhood
- फोटो : ANI
रॉबिन हुड चोर के नाम से कुख्यात हो चुका इरफान गाड़ियों का भी काफी शौकीन है। उसने चोरी के पैसों से होंडा सिटी कार भी खरीद रखी है।
विज्ञापन
6 of 10
robinhood
- फोटो : ANI
पुलिस जब इरफान को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची तो ये जानकर चौंक गई कि गांववाले तो उसे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानते हैं। जो समय-समय पर गरीबों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाता है और गांव वाले उसे उजाला बाबू के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
robinhood
इरफान के चोरी करने का भी अलग स्टाइल है। वह केवल रइसों के घर में ही चोरी करता है और वहां से भी केवल महंगे और लक्जरी के सामान ही चुराता था।
8 of 10
- फोटो : Reuters
पुलिस का कहना है कि इरफान दिल्ली और मुंबई के बड़े-बड़े बार का रेगुलर कस्टमर है। पुलिस ये जानकर चौंक गई कि उसने तो एक बार में अपनी पसंद का गाना सुनने के लिए 10000 की टिप दे दी थी।
9 of 10
लवर्स
इरफान की एक गर्लफ्रेंड भी है जो भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस है और इरफान ने गांववालों के साथ इससे भी अपनी पहचान छिपा रखी है।
चार साल पहले इरफान नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। जॉब न मिलने पर उसने गारमेंट का बिजनेस शुरू किया जो फेल हो गया जिसके बाद इरफान ने चोरी करना शुरू कर दिया।