कविनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 13 साल की लड़की ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपने घर ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया है। कई घंटे तलाश के बाद लड़की आरोपी के घर में रोती मिली।
विज्ञापन
2 of 6
gangrape
रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची पीड़िता की मां को पुलिस ने धमकाकर भगा दिया। बाद में एक अधिवक्ता के एसएसपी से शिकायत करने पर पुलिस ने मामले में तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
3 of 6
rape
गोविंदपुरम के पास एक कालोनी में पीड़ित लड़की और आरोपी का परिवार आसपास ही रहते हैं और मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि 20 दिसंबर की दोपहर वह काम पर गई हुई थी।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी 25 वर्षीय युवक व उसकी भाभी किशोरी को फुसलाकर अपने घर ले गए। घर में युवक ने किशोरी से रेप किया। करीब सात बजे पीड़िता की मां बेटी को तलाशती हुई युवक के घर पहुंची तो वह वहां बैठी रो रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
उसने मां को पूरी घटना बताई। मां और अन्य परिजनों का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने कई बार कविनगर थाने गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगा दिया।
आरोप है कि गोविंदपुरम चौकी की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। शनिवार को महिला अधिवक्ता सोनिया पीड़िता को लेकर एसएसपी से मिली। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।