रविवार को टाइगर जिंदा है शो यहां पुलिस प्रोटेक्शन में दिखाया गया। वहीं 300 वाल्मीकि समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
सिनेमाघर में हुए हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
प्रेम सिनेमाघर में हुए बवाल मामले में पुलिस ने वाल्मीकि समाज के करीब तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, रविवार को दूसरे दिन पुलिस के पहरे में फिल्म देखी गई।
विज्ञापन
3 of 5
सिनेमाघर में की गई तोड़फोड़
‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म में अभिनेता सलमान खान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोग सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने प्रेम सिनेमाघर में जमकर बवाल किया। यहां सिनेमा का पर्दा फाड़ने के साथ ही तोड़फोड़ की थी। बवाल होने पर फिल्म देख रहे दर्शकों में भगदड़ मच गई थी। वॉक वे मॉल पहुंचे लोगों ने वहां भी हंगामे की कोशिश की, मगर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया
4 of 5
अदालत।
- फोटो : amar ujala
रविवार को प्रेम सिनेमाघर के प्रबंधक निहार अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर सिनेमाघर को काफी नुकसान पहुंचाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 147, 323, 427 के तहत वाल्मीकि समाज के करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
प्रेम सिनेमाघर के मालिक नरेश अग्रवाल ने बताया कि बवाल के चलते दर्शकों की संख्या रविवार को आधी रह गई। तीनों शो में करीब 600 लोग फिल्म देखने पहुंचे। हालांकि शनिवार की शाम छह से रात नौ बजे का शो फुल रहा।