न्यू रेलवे रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड की शाखा को बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो करीब 30 किलोग्राम सोना व बड़ी मात्रा में नकदी की लूट हुई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने गार्ड सहित दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। सात से आठ की संख्या में बदमाश खुद को ग्राहक बता अंदर आए थे।
विज्ञापन
2 of 6
loot
- फोटो : अमर उजाला
घुसते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाश तीन काले बैगों में लूट का सामान भर कर पैदल ही वहां से निकले हैं।
विज्ञापन
3 of 6
loot
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी वेस्ट सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस व अपराध शाखा की टीमें गठित की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
4 of 6
loot
- फोटो : अमर उजाला
दिन दहाड़े लूट की वारदात से शहर में सनसनी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करा जांच अभियान तेज कर दिया है। मगर बदमाशों का खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। बता दें कि मणप्पुरम की इसी शाखा में पहले भी लूट की वारदात हो चुकी है। बृहस्पतिवार को शाखा में रोजाना की तरह से काम काज हो रहा था। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद था। तभी सात से आठ की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
loot
- फोटो : अमर उजाला
दाखिल होते ही सभी ने शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। जिससे वारदात को सीसीटीवी कैमरा रिकार्ड नहीं कर सके। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। एक अन्य बंदूरधारी गार्ड की बंदूक को बदमाशों ने तोड़ दिया और उसके कारतूस भी भी छीन लिए।
इस घटना का जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। एक ग्राहक को भी चोट आई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकेश का नागरिक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मुकेश ने बताया कि बदमाशों में से एक ने उसके सिर पर बड़े चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद उसे कुछ समझ में नहीं आया।