नोएडा में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ यूपी एसटीएफ की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एसटीएफ के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को भी नोएडा के दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। जिसमें कॉल सेंटर के अंदर ही कर्मी बीयर पार्टी करते पकड़े गए।
विज्ञापन
2 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसमें से एक कॉल सेंटर बंद मिला। दूसरे कॉल सेंटर से एसटीएफ ने पांच लड़कियों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कॉल सेंटर से भी फर्जी बीमा कंपनी के नाम पर देशभर में लोगों को ठगा जा रहा था। एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-16 के एक फर्जी कॉल सेंटर पर टीम गई थी, लेकिन वहां ताला मिला। हो सकता है कि बृहस्पतिवार की कार्रवाई के बाद कंपनी बंद कर दी गई होगी।
विज्ञापन
3 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसके बाद सेक्टर-27 में विनायक अस्पताल के पीछे श्रीजी कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा गया। यहां से निठारी निवासी प्रकाश कुमार व योगेश, छलेरा में रहने वाले अर्पित और छिजारसी में रहने वाले मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मोहित मूल रूप से जसनावली बुलंदशहर का रहने वाला है। अर्पित मूलरूप से ओलन्दगंज निकट गुरुद्वारा थाना लाइनपार जौनपुर का रहने वाला है।
4 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसके अलावा गिरफ्तार लोगों में पांच लड़कियों समेत 13 और लोग शामिल हैं। ये कंपनी के कर्मचारी हैं, जिन्हें फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी थी। इनके पास से छह मोबाइल फोन, तीन कंपनियों के एफएनएफ सोल्यूशन, बिओलो सर्विसेज और एके सर्विसेज के नाम के दस्तावेज व पांच बैंक खातों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
5 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
साथ ही, आरोपियों के पास से 1200 रुपये और भारी मात्रा में कई बीमा कंपनियों के ग्राहकों का गोपनीय डाटा बरामद किया गया है। ये लोग भी बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को चालू कराने, बोनस देने और मैच्योरिटी के नाम पर लोगों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करा ठगी करते थे। अब तक ये लोग कितने रुपयों की और कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
छापा पड़ा तो चल रही थी बीयर पार्टी
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जिस वक्त उनकी टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा, वहां बीयर पार्टी चल रही थी। लड़के-लड़कियां सभी खुले आम बीयर पी रहे थे। वो भी अपनी सीट पर बैठकर। पूरे कॉल सेंटर की टेबल पर चिप्स, नमकीन के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक्स और बीयर के केन पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर के कर्मचारियों को अक्सर ऑफिस में ऐसी पार्टी दी जाती थी। इससे भी साफ है कि कर्मचारियों को कॉल सेंटर में हो रहे फर्जीवाड़े का पता था।
8 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
12 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का किया था खुलासा एसटीएफ की टीम ने नोएडा के सेक्टर-11 व 63 के दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा था। दोनों कॉल सेंटर से 12 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। दोनों कॉल सेंटर से एसटीएफ टीम ने मुख्य नौ आरोपियों समेत कुल 43 लोग गिरफ्तार किए थे। इनमें भी कई लड़कियां शामिल थीं।
9 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
डाटा वेंडरों की तलाश तेज बीमा कंपनी के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए एसटीएफ ने उनके डाटा वेंडरों की जांच तेज कर दी है।
दो दिन की कार्रवाई में सामने आया है कि बीमा कंपनियों के वास्तविक डाटा वेंडरों के जरिये फर्जी कॉल सेंटरों को वास्तविक ग्राहकों का गोपनीय डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है, इसीलिए फर्जी कॉल सेंटर के एक्जीक्यूटिव पूरी डिटेल के साथ लोगों को फोन कर उन्हें भरोसे में ले लेते हैं।