ग्रेटर नोएडा का एक शख्स अपनी शादीशुदा साली के साथ भाग गया और फिर जब उसकी पत्नी से उसे फोन किया तो उसने कुछ ऐसा कहा कि....
विज्ञापन
2 of 8
traiple talaq
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार हिंडन विहार में रहने वाला कासिम अपनी शादीशुदा साली रुकैया के साथ भाग गया और फिर उससे शादी कर ली। कई महीनों तक ये दोनों परिवार से भागते रहे।
विज्ञापन
3 of 8
traiple talaq
जब परिवार के एक दूर के रिश्तेदार से कासिम की पत्नी को पता चला कि उसके पति ने उसकी बहन से निकाह कर लिया है तो उसने पति को फोन किया। पति ने कुछ भी सुनने के बजाय पत्नी सम्मान(30) को फोन पर ही तलाक-तलाक-तलाक कहकर फोन काट दिया।
4 of 8
traiple talaq
इसके बाद सम्मान के पिता ने दादरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। सम्मान के वकील युसूफ सैफी ने कहा कि अगस्त 2017 में सुप्रीम कोट ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था और ये कुरान के खिलाफ भी है। सम्मान के पिता ने जिला अधिकारी और नोएडा के एसएसपी से कड़ी जांच करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
5 of 8
triple talaq
कासिम ट्रक चालक है और उसकी व सम्मान की सात साल की एक बेटी भी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। कासिम और सम्मान उत्तर प्रदेश के खुर्जा में रहते थे। बाद में वे नोएडा के हिंडन विहार में रहने लगे।
विज्ञापन
6 of 8
traiple talaq
सम्मान की छोटी बहन रुकैया की शादी मार्च 2017 में वसीम के साथ हुई थी। रुकैया के पति वसीम ने बताया कि पिछले साल 21 अक्टूबर को कासिम उनके घर दादरी आया था। उस वक्त घर में वसीम की बीवी रुकैया और उसकी छोटी बहन ही थे। बाकी सब लोग एक शादी समारोह में गुलावटी गए हुए थे। उसी वक्त मौका पाकर रुकैया और कासिम घर से फरार हो गए और अपने साथ पैसे व गहने भी ले गए।
विज्ञापन
7 of 8
traiple talaq
जानकारी के अनुसार कासिम और रूकैया ने बिना अपने पति या पत्नी को तलाक दिए गाजियाबाद के उप-पंजीयक कार्यालय में शादी कर ली। इसके बाद वो दोनों जगह-जगह पर छिपते फिरते रहे।
सम्मान को जब पता चला कि कासिम खुर्जा में है तो उसने उसे सोमवार को फोन किया। सम्मान ने बताया, 'मुझे काफी दुख हुआ, मैंने अपने पति को सोमवार को फोन किया। उन्होंने मुझे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और फोन काट दिया।'